IPL की एक बहुत पुरानी कहानी है. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद टीमें फॉर्म में आ जाती हैं. पिछले दो दिनों से यही कहानी दोहराई गई है. पहले 15 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स का काम खराब कर दिया. अब 16 मई को यही हाल चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने कर दिया. LSG ने मैच को 3.2 ओवर पहले खत्म कर CSK के नेट रन रेट पर भी तगड़ा झटका दिया है. इस हार के कारण प्लेऑफ की रेस में पिछड़ रही CSK की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
LSG से हार ने काम बिगाड़ा, अब क्या है CSK के लिए प्लेऑफ का गणित?
IPL 2026 : 5 बार की चैंपियन CSK के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. इस सीजन पहले ही इंजरी से जूझ रही CSK को LSG के खिलाफ हार से बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए अब प्लेऑफ में जगह बनाना उतना आसान नहीं है.


LSG के खिलाफ मिली हार का CSK पर बड़ा प्रभाव पड़ा है. प्लेऑफ की रेस में बनी हुई 5 बार की चैंपियन टीम अब अगर-मगर के गणित में फंस गई है. CSK को अब अगले दो मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव! शान मसूद और शाहीन अफरीदी भिड़े
ये दोनों टीम भी प्लेऑफ की रेस में है. इनकी स्थिति भी CSK से बेहतर ही हैं. ऐसे में अगर CSK को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें न सिर्फ अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे. साथ ही ये मनाना होगा कि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले भी उनके पक्ष में आए.
मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो, CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए. इस दौरान कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने भी हाथ खोले और अंतिम ओवर में 23 रन बटोरकर 187 तक पहुंचाया. लेकिन, LSG के ओपनर मिचेल मार्श ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया.
मार्श ने महज 38 गेंदों में 90 रन ठोक दिए. इसके कारण मैच बिल्कुल एकतरफा हो गया. इसके बाद निकोलस पूरन ने रही सही कसर भी पूरी कर दी. उन्होंने 17वें ओवर में ही अंशुल कंबोज के खिलाफ लगातार 4 छक्के लगाकर मैच 3.2 ओवर रहते फिनिश कर दिया.
वीडियो: उर्विल पटेल ने आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड तोडा? LSG के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी






















