The Lallantop

SBI के शेयर में 34% तक तेजी की उम्मीद, जेफरीज और मोतीलाल ने दी बड़ी सलाह

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी एक जुलाई 2026 से 30 सितंबर के बीच SBI का मुनाफा 15% बढ़ गया है. बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 7% की तेजी आई है.

Advertisement
post-main-image
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 39% की बढ़त दिख रही है (Courtesy: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 4 नवंबर को 2% बढ़कर 988 रुपये पर पहुंच गए, जबकि दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 15% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
  • SBI के तिमाही परिणाम में लोन बुक विस्तार, इंटरेस्ट इनकम 10% वृद्धि और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7% की बढ़ोतरी इसके शेयर मूल्य में सुधार का कारण है।
  • ब्रोकरेज फर्मों ने SBI के शेयर पर बाय रेटिंग और विभिन्न उच्च टारगेट प्राइस दिए हैं, जो आगे 26% से 39% तक की बढ़त का संकेत देते हैं।

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर बुधवार 4 नवंबर को बंबई शेयर बाजार (BSE) पर 2% बढ़कर 988 रुपये पर पहुंच गए. इससे पहले, SBI ने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल (YoY) 15% की बढ़ोतरी के साथ 23,038 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की थी. पिछले साल की तिमाही में यह 20,160 करोड़ रुपये था.

Advertisement

बैंक की लोन बुक में विस्तार से ग्रोथ को समर्थन मिला. दूसरी तिमाही के दौरान बैंक का कुल कर्ज 52 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 7% बढ़कर 34,226 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 31,904 करोड़ रुपये था. इस दौरान इंटरेस्ट इनकम 10% बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि इंटरेस्ट खर्च 8% की धीमी रफ्तार से बढ़कर 82,876 करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आई बंपर तेजी पूरे नवंबर बनी रहेगी?

Advertisement
क्या आपको SBI के शेयर खरीदने चाहिए?

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक दुनिया की मशहूर निवेश एवं ब्रोकरेज फर्मों में से एक जेफरीज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है. जिसका टारगेट प्राइस 1,320 रुपये प्रति शेयर है. इस हिसाब से बैंक के शेयरों में 34% की बढ़त की संभावना है. ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है. 

वहीं, भारत की ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है . ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर का रिवाइज़्ड टारगेट प्राइस 1,225 रुपये रखा है. इसका मतलब है कि बैंक के शेयर में 26% की बढ़त की संभावना है. 

एक और ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 39% की बढ़त दिख रही है . ब्रोकरेज ने 1,350 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है. 

Advertisement

वीडियो: ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल की सालाना आर्थिक मदद बंद

Advertisement