The Lallantop

IPL 2026 Playoff Race : 14 मैचों में तय होगी प्लेऑफ की पूरी कहानी, क्या है टीमों के लिए हार-जीत का गण‍ित?

IPL अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का गणित बदल रहा है. कुछ टीमों ने प्लेऑफ के दरवाजे पर दस्तक दे दी है,जबकि कई बड़ी टीमों पर महज़ एक हार भी भारी पड़ सकती है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बहुत रोमांचक हो चुकी है. (फोटो-PTI/AFP)

IPL का असली मजा अंत में ही आता है. खासकर जब टूर्नामेंट हर मैच में कैलकुलेशन का खेल बन जाए. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. अब लीग स्टेज के सिर्फ 14 मैच बाकी हैं. हालांकि, प्लेऑफ की रेस इतनी टाइट हो चुकी है कि हर दिन नए समीकरण बन रहे हैं. किसी खेमे में राहत है, तो किसी में टेंशन. कहीं तो सिर्फ उम्मीद बची हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गुजरात और RCB की स्थ‍िति मजबूत

इस वक्त अगर कोई टीम सबसे ज्यादा आराम में दिख रही है तो वो है गुजरात टाइटंस. 12 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत के बाद टीम का प्लेऑफ का टिकट लगभग तय है. ये सीजन गुजरात के लिए अब तक बहुत शानदार रहा है. टीम ने जरूरी मैच जीते हैं. अहम मोमेंट्स पर दबाव सही से हैंडल किया है. साथ ही इस दौरान नेट रन रेट भी मजबूत रखा है. हालांकि, एक बड़ी हार मुंबई से मिली थी, मगर टीम उससे उभरने मे कामयाब रही है. यही वजह है कि अब टीम बाकी दोनों मुकाबलों में बिना ज्यादा दबाव के उतर सकती है.

RCB की कहानी भी इससे अलग नहीं है. गत चैंपियन टीम इस बार भी पिछली बार की तरह आसानी से प्लेऑफ में क्वालिफाई करती नज़र आ रही है. टीम ने सीजन की शुरुआत दमदार तरीके से की. बीच में हार की हैट्रिक आई. हालांकि, पिछले मुकाबले में मुंबई पर रोमांचक जीत के साथ टीम प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाती दिख रही है.  

Advertisement
SRH, पंजाब और चेन्नई पर दबाव

असल में दबाव उन टीमों पर है, जो बीच में फंसी हुई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स अभी रेस में अच्छी स्थिति में जरूर हैं. लेकिन, यहां से एक खराब मैच उनकी पूरा गणित बिगाड़ सकता है. खासकर तब, जब नेट रन रेट भी अहमियत रखेगा. हैदराबाद का एक मुकाबला अभी आरसीबी और एक चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ है. वहीं, पंजाब की टीम लगातार चार मैच हारने के कारण थोड़ी मुश्किल में लग रही है. लेकिन, आगे बढ़ने के लिए उन्हें एक बार फिर विनिंग कॉम्बिनेशन तलाशना होगा. 

ये भी पढ़ें : टेप बॉल से टेस्ट स्टार बना, पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले बांग्लादेशी पेसर की कहानी

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की हालत सबसे दिलचस्प है. दोनों टीमों के फैंस अभी उम्मीद छोड़ना नहीं चाहते. लेकिन, सच ये भी है कि अब यहां से हर मुकाबला उनके लिए करो या मरो वाला ही होगा. CSK के पास अनुभव है. लेकिन, ऋतुराज को वो कॉन्फ‍िडेंस अपनी टीम में भी लाना होगा. वहीं, राजस्थान को अपनी शुरुआती लय फिर से पकड़नी होगी.

Advertisement
दिल्ली और KKR अब हार नहीं सकती

पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर देखें तो, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं. लेकिन, उनकी राह इतनी आसान नहीं होने वाली है. आगे बढ़ने के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं है, उन्हें बड़े अंतर से जीत भी चाहिए. यानी मैच खत्म होने के बाद नजर सिर्फ पॉइंट्स पर नहीं, नेट रनरेट पर भी जाएगी. बाकी लखनऊ और मुंबई इस रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.

कुल मिलाकर IPL 2026 अब उस फेज में पहुंच चुका है, जहां हर शाम प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती है. शायद यही वजह है कि इस वक्त टूर्नामेंट पहले से ज्यादा रोमांचक हो चुका है.

(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहे कुमार ऋषभ ने की है)

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement