The Lallantop

हार्दिक पंड्या के लिए लाइन में खड़ी कई फ्रैंचाइजी, मुंबई इंडियंस क्या सोच रही?

हार्दिक पंड्या के लिए बीते कुछ साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस में शामिल हुए, तब उस टीम ने कामयाबी देखी. पहले ही साल में टीम चैंपियन बन गई. इसके अगले साल टीम ने लगातार दूसरा फाइनल खेला. लेकिन मुंबई और उसकी कप्तानी हार्दिक को रास नहीं आई. टीम जीत के लिए तरसती रही और हार्दिक प्रदर्शन के लिए.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या फिलहाल मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस ने अभी तक स्पष्ट किया नहीं है कि वह उन्हें ट्रेड के लिए उपलब्ध कराएगा या नहीं, जबकि कई फ्रैंचाइजी ने ऑफर भेजे हैं।
  • पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच टीम मैनेजमेंट को लेकर अनबन की खबरें सामने आईं, जिससे उनके ट्रेड की चर्चा शुरू हुई।
  • हार्दिक पंड्या फिलहाल बेंगलुरु में फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस से अपने भविष्य के संबंध में बातचीत भी की है।

पिछले IPL सीजन के बाद से ही हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर खबरें आ रही है. कुछ के मुताबिक वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं. वहीं कुछ में दावा किया गया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आया. लेकिन क्या वाकई मुंबई इंडियंस इस ट्रेड के लिए तैयार है?

Advertisement
हार्दिक को ट्रेड करना नहीं चाहती MI

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कई फ्रैंचाइजी ऑफर के साथ मुंबई इंडियंस के पास पहुंची हैं. हालांकि मुंबई ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि हार्दिक ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं भी या नहीं. फ्रैंचाइजी से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि टीम हार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार नहीं है. जिन फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई भी है, उनके साथ ही बातचीत बस शुरू हुई है. इस बातचीत में भी हार्दिक के ट्रेड के लिए उपलब्ध होने की बात नहीं कही गई है.

हार्दिक के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा साल

हार्दिक पंड्या के लिए बीते कुछ साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस में शामिल हुए, तब उस टीम ने कामयाबी देखी. पहले ही साल में टीम चैंपियन बन गई. इसके अगले साल टीम ने लगातार दूसरा फाइनल खेला. लेकिन फिर हार्दिक अपनी पुरानी टीम में लौट आए. लेकिन इस बार मुंबई और उसकी कप्तानी हार्दिक को रास नहीं आई. टीम जीत के लिए तरसती रही और हार्दिक प्रदर्शन के लिए. पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच अनबन की खबरें भी आईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लवलीना बोरगोहेन की तारीफ में क्या कहा? भारत के गलत नक्शे से नाराज थीं 

हार्दिक पंड्या के तौर पर टीमों को एक कंपलीट पैकेज मिलता है. वह एक अच्छे कप्तान हैं, एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. मैदान पर उनकी एनर्जी सबका ध्यान खींचती है. वह खुद कह चुके हैं कि अगले 9-10 साल तक IPL खेलेंगे. ऐसे में किसी भी टीम के लिए वह लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट हो सकते हैं. 

लेकिन यह खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु शिफ्ट हो गया है. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वह मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं. उन्होंने अगले सीजन को लेकर मुंबई मैनेजमेंट से कुछ बात भी की है. और जानना चाहते हैं कि भविष्य को लेकर फ्रैंचाइजी क्या सोच रही है. 

Advertisement

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement