The Lallantop

पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर फिक्सिंग का साया! शादाब खान के विकेट पर सोशल मीडिया में बवाल

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को लेकर एक बार फिर मैच फिक्सिंग का दावा किया जा रहा है. दरअसल सारा विवाद शादाब खान के विकेट को लेकर है. सोशल मीडिया पर उनके विकेट को लेकर यह दावा किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक सब कुछ आरोपों की शक्ल में ही है.

Advertisement
post-main-image
शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नॉट आउट 113 रन बनाए. (Courtesy: Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच में पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत दर्ज की।
  • इस मैच के दौरान 45वें ओवर में शादाब खान के आउट होने के फैसले को लेकर विवाद और मैच फिक्सिंग के आरोप सोशल मीडिया पर उठे।
  • थर्ड अंपायर की समीक्षा के बाद शादाब खान को नॉट आउट दिया गया, जिससे पाकिस्तान ने मैच जीत लिया और फिक्सिंग आरोपों पर चर्चा शुरू हुई।

पाकिस्तान में चल रही ट्राई नेशन ODI सीरीज का चौथा मैच 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले मेजबान टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत की वजह से पाकिस्तान पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तान की पारी के 45वें ओवर में ओवर में काफी ड्रामा हुआ था. 

Advertisement

यह सारा विवाद शादाब खान के विकेट की वजह से शुरू हुआ. मैच में उनके विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कई यूजर्स विकेट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और इसे फिक्सिंग का हिस्सा बता रहे हैं. हालांकि, आपको स्पष्ट कर दें कि फिलहाल यह सब कुछ आरोपों के तौर पर ही है.

मैच में क्या हुआ?

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए. इंग्लिश टीम ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 242 रनों का टारगेट मिला. मैच में पाकिस्तान की हालत उस वक्त पतली हो गई, जब उसके 6 बैटर 103 रनों पर पवेलियन लौट गए. मेजबान टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल लग रहा था. ऐसे में आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए शादाब खान ने मोर्चा संभाला. उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 113 रनों की पारी खेली. उनकी इस इनिंग्स के चलते पाकिस्तान ने 48वें ओवर में 9 विकेट पर 242 रनों का टारगेट हासिल कर लिया.

Advertisement
मैच फिक्सिंग की बात क्यों उठी?

शादाब खान ने मैच जबरदस्त बैटिंग की. वह इंग्लैंड से मैच छीनते नजर आए. इस दौरान 45वें ओवर का खेल चल रहा था. गस एटकिंसन बॉलिंग कर रहे थे. इस ओवर की पहली गेंद पर शादाब खान ने छक्का जड़ा. इसके बाद एटकिंशन ने ओवर की दूसरी बॉल लो फुलटॉस डाली. शादाब इस पर चूक गए. गेंद सीधे पैड पर लगी.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को फिर धोएगा भारत? सीरीज हारे तो कीवी टीम के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड 

गस एटकिंसन को यकीन था कि शादाब LBW आउट हैं. उन्होंने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया. इस दौरान शादाब खान भी जान गए कि वह आउट हैं. वह भी ग्राउंड छोड़कर जाने लगे. इंग्लैंड के प्लेयर्स जीत की खुशी मनाते एक दूसरे बधाई देने लगे. इसी बीच दूसरे एंड कर खड़े हारिस रऊफ ने शादाब को याद दिलाया की अभी एक रिव्यू बाकी है. शादाब ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यह मैच पाकिस्तान ने फिक्सिंग करके जीता है.

Advertisement

सेंट्रल क्रिकेट नाम के यूजर ने X पर लिखा,

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान पर मैच फिक्सिंग का आरोप. गस एटकिंसन ने शादाब खान को LBW आउट किया और अंपायर ने उन्हें आउट दिया. शादाब भी इस फैसले को एक्सेप्ट करते दिखे. इंग्लैंड के प्लेयर्स ने हाथ मिलाना शुरू कर दिया. क्योंकि, उन्हें लगा कि उन्होंने मैच जीत लिया है. शादाब खान ने रिव्यू नहीं लिया था. फिर भी फैसला तीसरे अंपायर के पास भेजा गया. थर्ड अंपायर ने शादाब को नॉट आउट दिया.  

सेंट्रल क्रिकेट यूजर की X पर पोस्ट
सेंट्रल क्रिकेट यूजर की X पर पोस्ट

सेंट्रल क्रिकेट को एक यूजर आसिफ खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि यह रहा रिव्यू.

इस बीच बाबर आजम ब्लिस नामके यूजर ने X पर लिखा,

अगर आप 2026 में किसी मिरिकल की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसा नजारा पाकिस्तान क्रिकेट में देखने को मिला. शादाब खान की आंखों में आंसू थे. वह 90 रनों पर बैटिंग कर रहे थे और आखिरी विकेट बचा था. आखिरी मौके पर रिव्यू लिया गया. जिसने मैच का रुख बदल दिया.

रिव्यू के दौरान थर्ड अंपायर वेन नाइट्स ने पाया कि गेंद ने बैट को छुआ था. रीप्ले में स्पाइक्स भी साफ नजर आए.  इसलिए उन्होंने शाबाद खान को नॉट आउट दिया. इसके बाद शाबाद खान ने 47वें ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करके पाकिस्तान को मैच जिता दिया. उन्होंने नॉट आउट 113 रन बनाए. शादाब ने अपनी इनिंग्स में 13 चौके और 5 छक्के उड़ाए.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement