The Lallantop

IPL 2026 के चर्चित प्लेयर्स की लिस्ट में विराट टॉप पर, इस यंग स्टार का नाम तक नहीं

IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. इसमें बताया गया कि सेंट्रल एनालिटिक्स टीम Distillery ने सोशल मीडिया पर हुई चर्चा को ट्रैक करके डेटा निकाला है.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में विराट कोहली को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा मिली है, उन्हें कुल 44 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं और उनकी टीम RCB प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है।
  • स्टार स्पोर्ट्स की सेंट्रल एनालिटिक्स टीम Distillery ने सोशल मीडिया पर हुई चर्चा का डेटा ट्रैक किया, जिसके आधार पर खिलाड़ियों की लोकप्रियता एवं चर्चित होने का विश्लेषण किया गया।
  • वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया बावजूद इसके उनका नाम सोशल मीडिया चर्चा के आधार पर तैयार की गई टॉप प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

IPL 2026 में अब तक 50 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों में कई दिग्गज खिलाड़ी चमके, तो कई युवा खिलाड़ियों ने भी फैंस को इंप्रेस किया. लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी चर्चा सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में होती रही. स्टार स्पोर्ट्स ने ऐसे ही प्लेयर्स की एक लिस्ट जारी की है. जिसमें बताया है कि इस सीजन किन प्लेयर्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है. हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विराट कोहली नंबर 1

IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. इसमें बताया गया कि सेंट्रल एनालिटिक्स टीम Distillery ने सोशल मीडिया पर हुई चर्चा को ट्रैक करके डेटा निकाला है. इस सीजन में अब तक जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है, वह हैं विराट कोहली. आपको बता दें कि विराट कोहली की टीम RCB मौजूदा चैंपियन है और प्लेऑफ में पहुंचने के करीब भी है. विराट कोहली के लिए भी यह सीजन अच्छा ही रहा है. विराट को इस लिस्ट में 44 परसेंट वोट मिले हैं.

धोनी की हर मैच में चर्चा

दूसरे नंबर पर हैं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी. इस सीजन धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. अब तक सिर्फ यही चर्चा चल रही है कि धोनी मैदान पर कब उतरेंगे. उनकी फिटनेस अपडेट को लेकर हर मैच से पहले बात होती है. 21 प्रतिशत के साथ वह दूसरे नंबर पर हैं. 

Advertisement

इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा. मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी भी काफी समय टीम से बाहर रहा है, और इस कारण उनकी भी चर्चा बहुत हुई. रोहित ने इस सीजन बल्ले से भी कमाल किया और वह 18 प्रतिशत के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

चौथे नंबर पर वह खिलाड़ी ह जो T20 वर्ल्ड कप जीत का हीरो रहा. हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की. 10 प्रतिशत के साथ वह रोहित के बाद हैं. सैमसन की बात करें तो उन्होंने अब तक 11 मैचों में 430 रन बनाए हैं. इस सीजन वह दो शतक भी लगा चुके हैं. ऐसे में उनका चर्चा में रहना तो बनता ही थी. पांचवें स्थान पर हैं दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल हैं. 

Advertisement
टॉप 5 में नहीं है वैभव

हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी नहीं है. इस सीजन 15 साल के इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनके बल्ले से रन तो निकले ही हैं, साथ ही उन्होंने कई दिग्गज गेंदबाजों की कुटाई भी की. एक समय तो ऐसा आया जब काइल जैमिसन ने वैभव के विकेट का जश्न ऐसे मनाया कि उन्हें सजा तक मिल गई. 

वैभव जसप्रीत बुमराह से लेकर जोश हेजलवुड तक की गेंदों पर छक्के लगाते हुए नजर आए, और हेडलाइन में बने रहे. ऐसे में लोग हैरान हैं कि वैभव का नाम इस लिस्ट में कैसे नहीं है.

वीडियो: अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए किया कमाल, गेंदबाजी में दिखी धार

Advertisement