आपके स्मार्टफोन में SIM किसी भी कंपनी का हो, नेटवर्क का बेकार अनुभव कभी ना कभी आपको हुआ होगा. ऐन मौके पर नेटवर्क 'वर्क' करना बंद कर देता है. मुए मोबाइल में डंडे पूरे दिखते हैं, मगर डेटा साथ नहीं देता. महंगे मोबाइल का अनुभव खराब हो जाता है. आपके इसी अनुभव को ठीक करने का जुगाड़ TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) लेकर आया है.
Jio-Airtel-Vi, आपके इलाके में किसका नेटवर्क है दमदार? इस वेबसाइट से तुरंत पता लगेगा
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है. इसकी मदद से लोकेशन के हिसाब से Jio, Airtel, Vi के नेटवर्क की परफॉर्मेंस देख सकेंगे. बाकी फीचर्स भी जान लीजिए.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म (anubhav.trai.gov.in) को लॉन्च किया है. इसकी मदद से लोकेशन के हिसाब से Jio, Airtel, Vi के नेटवर्क की परफॉर्मेंस देख सकेंगे. बाकी फीचर्स भी जान लीजिए.

आसान भाषा में कहें तो (anubhav.trai.gov.in) एक ऐसी वेबसाइट है, जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों- एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडा-आइडिया के नेटवर्क की पूरी जानकारी मिलेगी. आपको पता चलेगा कि फलां इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क बहुत खराब चलता है और किस कंपनी का नेटवर्क फास्टम फास्ट चलता है.

ये भी पढ़ें: TRAI ने दो सिम रखने वाले मोबाइल यूजर्स का बड़ा फायदा करा दिया, अब सिर्फ वॉयस-SMS रिचार्ज
इस वेबसाइट की मदद से आप जान सकेंगे कि कौन से नेटवर्क में डाउनलोड करने पर बहुत लोड आ रहा और कौन से नेटवर्क में अपलोड करने पर वीडियो फटाफट पब्लिश हो जा रहा है. कॉल की क्वालिटी किस नेटवर्क की अच्छी है और किसकी बेकार, उसका अनुभव भी इसी पोर्टल से मिलेगा.
DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब को भी चेक किया जा सकेगा. आप इस प्लेटफॉर्म की मदद से स्पैम कॉल-मैसेज की शिकायत कर पाएंगे और साथ ही उसका स्टेटस भी ट्रैक कर पाएंगे.

TRAI के इस नए पोर्टल का फायदा ग्राहक के साथ टेलिकॉम कंपनियों को भी होगा. इस पोर्टल की मदद से वो खराब नेटवर्क वाले इलाकों की पहचान कर पाएंगी. टेलीकॉम कंपनियां यह जान पाएंगी कि किस इलाके में कॉल ड्रॉप हो रही है या इंटरनेट धीमा है. इसके बाद वो अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कर सकती हैं.
TRAI का ये नेटवर्क एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म, नेटवर्क मैप पर बेस्ड एक एनालिसिस डैशबोर्ड है. इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को इंटरनेट स्पीड टेस्ट का डेटा, TRAI का ड्राइव टेस्ट डेटा और DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब की सुविधा दी जाएगी. बस फिर क्या TRAI (anubhav.trai.gov.in) को ट्राई करके देखते हैं.
वीडियो: Open AI के CEO सैम ऑल्टमैन के नए नाम राम से बवाल क्यों मचा?













