The Lallantop

रणबीर-यश की 'रामायण' देखकर इंटरनेशनल मीडिया ने क्या कहा?

इंटरनेशनल मीडिया फिल्म के VFX और स्केल की तारीफ कर रही है. कई तो इसे 'द ओडिसी' से बेहतर बता रहे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में एक पोस्ट क्रेडिट सीन भी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इस मूवी का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज़ करने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।
  • फिल्म को व्यापक अंतरराष्ट्रीय मीडिया से सराहना मिली है, जहां इसे हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों की तुलना में श्रेष्ठ बताया जा रहा है, खासकर इसके बड़े पैमाने और एडवेंचर के कारण।
  • फिल्म के बढ़ते लोकप्रियता और सकारात्मक समीक्षा के चलते दूसरा भाग बनाने की योजना है, जिससे मल्टी पार्ट फिल्म श्रृंखला का निर्माण होगा।

इस वक्त हर तरफ़ Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की चर्चा है. भारत तो भारत, इंटरनेशनल मीडिया में भी इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा. लोग इसके स्केल की तुलना Lord of the Rings से कर रहे. कई पश्चिमी न्यूज चैनल्स ने इसे Chritopher Nolan की The Odyssey से भी बेहतर बता दिया. विदेशी मीडिया ने इस फिल्म पर क्या कहा, जानते हैं.

Advertisement

द गार्डियन ने 'रामायण' को पांच में से चार स्टार देते हुए लिखा,

"भारतीय सिनेमा की तरह रामायण भी आपको हॉलीवुड की 1950-60s की उन पॉपुलर फिल्मों की याद दिलाती है, जिनमें कहानी को बिना किसी झिझक के सीधे और शानदार अंदाज में पेश किया जाता था. उस दौर में तलवार और वॉर बेस्ड कई फिल्में बनती थीं. कुल मिलाकर, ये एक बेहद शानदार और कमाल की एडवेंचर मूवी है.

Advertisement

इंडी वायर ने लिखा,

"नितेश तिवारी की रामायण कितनी बड़ी है, इसे शब्दों में बता पाना मुश्किल है. फिल्म शुरू होने के 10 मिनट में ही ब्रह्मा यानी पूरी दुनिया के रचयिता, पर्दे पर नजर आने लगते हैं. इसमें भारत के प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं. कहीं हिरणों से भरे हरे-भरे मैदान हैं, तो कहीं घने और डरावने जंगल. फिल्म में इतने युद्ध, गाने, ग्लैडिएटर जैसे अखाड़ों वाले मुकाबले, बात करने वाले बाज (जटायु), भव्य भारतीय शादियां, शेक्सपियर के नाटकों जैसे परिवार के झगड़े, लियोनार्डो दा विंची के इमेजिनेशन जैसी उड़ने वाली मशीनें और शेप-शिफ्टर हैं कि दर्शकों का ध्यान एक पल के लिए भी नहीं भटकेगा. कुछ मौकों पर क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी भी इसके मुकाबले बेहद छोटी फिल्म लगती है."

स्क्रीन रैंट ने लिखा,

Advertisement

“रामायण में रोमैंस, एक्शन और म्यूजिक सब कुछ है. साथ ही इसमें अच्छाई और बुराई के बीच चलने वाली एक दिलचस्प कहानी भी है, जो कई मौकों पर दर्शकों की उम्मीदों से अलग रुख लेती है. हालांकि, कहानी के कुछ जरूरी हिस्सों में कमी रह जाती है और इसी वजह से फिल्म थोड़ी लड़खड़ाती भी है. लेकिन इसकी शानदार मेकिंग और कुछ बेहद रोमांचक सीन इसे बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाते हैं. रामायण बेहद खूबसूरती से बनाई गई फिल्म है. इसमें शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और दमदार स्टंट्स का अच्छा मेल है, जो दर्शकों को बांधे रखता है. फिल्म में हॉलीवुड और भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों, दोनों का एपिक अंदाज देखने को मिला है. इससे कहानी को एक मिथिक स्केल मिलता है.”

'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. रणबीर के अलावा इसमें साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, विवेक ओबेरॉय और शोभना जैसे एक्टर्स ने काम किया है. मेकर्स ने ऑफ़िशियली अनाउंस कर दिया है कि इसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज़ होगा.

वीडियो: 'रामायण' ने दुनिया को चौंकाया, लेकिन 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई!

Advertisement