The Lallantop

NEET एग्जाम 11 नंबर से रह गया, छात्रा ने 'मैं फेल हो गई' लिखकर जान दे दी

NEET aspirant suicide: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 19 साल की एक मेडिकल छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है. जिससे पता चलता है कि वह परेशान थी. मृतक के कजिन ने बताया कि वह रिजल्ट घोषित होने के बाद से डिप्रेशन में थी.

Advertisement
post-main-image
मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सुरेश सांगले ने NEET-UG परीक्षा के नतीजे आने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
  • अंकिता ने NEET-UG परीक्षा में री-एग्जाम के बाद 166 अंक प्राप्त किए जो कट-ऑफ से 11 अंक कम थे, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ।
  • पुलिस ने आत्महत्या की घटना पर एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 19 साल की एक मेडिकल छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिससे पता चला है कि वह NEET-UG परीक्षा के नतीजे आने के बाद बहुत ज्यादा तनाव में थी. उसके री-एग्जाम में क्वालिफाइंग कट-ऑफ मार्क्स नहीं आए थे.

Advertisement

मृतक की पहचान अंकिता सुरेश सांगले के रूप में हुई है. वह कर्जत तालुका के जलालपुर गांव की रहने वाली हैं. 21 जून को नीट का दोबारा एग्जाम हुआ था. 16 जुलाई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नतीजे घोषित किए. अंकिता के 166 नंबर आए थे. लेकिन ये कट-ऑफ से 11 अंक कम थे.

परीक्षा में पास न होने का गम अंकिता को अंदर ही अंदर तोड़े जा रहा था. उनके कजिन ने बताया कि वह डिप्रेशन में आ गई थीं. जिसके चलते 25 जुलाई को उन्होंने घर में खुद की जान ले ली.

Advertisement
सुसाइड नोट में झलका मृतक का दर्द

मरने से पहले मृतक ने मराठी भाषा में एक सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें अंकिता ने अपने परिवार को कहा है कि उन्होंने काफी कुछ किया है. बड़े भाई ने भी बहुत मदद की है. मगर वह सफल न हो सकी. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, नोट में अंकिता ने लिखा,

“आपने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर पाई. मां, हर मुश्किल में आपने एक दोस्त की तरह मेरा साथ दिया. दादा (भाई), आपने भी मेरा बहुत साथ दिया. आपने मुझे मां-पापा से भी ज्यादा प्यार किया. मेरी आत्महत्या के लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं. जब मैं NEET की तैयारी कर रही थी, तब भी आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया. मैं फेल हो गई, आपकी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाई. 

मृतक ने नोट में भाई को माता-पिता का ध्यान रखने के लिए भी कहा. ये भी कि उन्हें किसी चीज की कमी मत होने देना.

Advertisement
पुलिस ने किया एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज

25 जुलाई को मृतक के पिता और भाई पंढरपुर के मंदिर शहर गए हुए थे. मां घर के कामों में व्यस्त थीं और अंकिता अपने कमरे में थीं. शाम करीब 4:30 बजे जब अंकिता का मां उन्हें देखने कमरे में पहुंचीं, तब तक काफी देर हो गई थी.

ये भी पढ़ें: AK-47 से प्रोटेस्टर्स पर फायरिंग, वीडियो में दिखा पुलिसवाला सस्पेंड, बिहार का मामला SC पहुंचा

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है. आगे जांच चल रही है. मृतक का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. 

वीडियो: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर AK-47 चलाने वाला कांस्टेबल सस्पेंड, किसका आर्डर था?

Advertisement