The Lallantop

IPL क्वालीफायर-2 में ड्रामा, मैच में क्यों हुआ दो बार टॉस?

गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill क्वालीफायर-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना चाहते थे. राजसथान रॉयल्स के कप्तान Riyan Parag ने भी टॉस जीतकर बैटिंग ही चुनी.

Advertisement
post-main-image
गुजरात-राजस्थान क्वालीफायर-2 मैच में दो बार टॉस हुआ. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 के क्वालीफायर-2 मैच में टॉस दो बार हुआ, क्योंकि पहली बार मैच रेफरी ने RR के कप्तान रियान पराग की कॉल साफ़ नहीं सुनी।
  • पहली टॉस के दौरान रेफरी प्रकाश भट्ट ने रियान पराग की कॉल मिस कर दी, जिससे दोनों कप्तानों से पुनः टॉस कराने का निर्णय लिया गया।
  • दूसरे टॉस में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल कर बैटिंग करने का फैसला लिया, जिससे मैच की रणनीति प्रभावित हुई।

IPL 2026 के क्वालीफायर-2 का टॉस टाइम. रवि शास्त्री मैच रेफरी के साथ टॉस कराने के लिए तैयार. सामने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान. GT के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सिक्का उछाला. RR के कैप्टन रियान पराग (Riyan Parag) ने कहा हेड्स. लेकिन, जमीन पर जब सिक्का गिरा तो टेल्स आया. इसके बाद, मैच रेफरी कन्फ्यूज्ड दिखे. उन्होंने दोनों कप्तानों से बात की. फिर टॉस के लिए सिक्का दोबारा उछाला गया. इस क्वालीफायर-2 मुकाबले में दो बार क्वाइन क्यों उछाला गया? 

Advertisement
दोबारा टॉस क्यों हुआ

GT के कप्तान शुभमन गिल ने जब क्वालीफायर-2 मुकाबले के लिए पहली बार सिक्का उछाला, तो मैच रेफरी RR के कप्तान रियान पराग की कॉल नहीं सुन पाए. इसलिए उन्होंने दोनों टीमों के कप्तान से बात की. इसके बाद, शुभमन और रियान पराग दूसरी बार टॉस के लिए राजी हो गए. क्वालीफायर-2 में प्रकाश भट्ट मैच रेफरी हैं. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं.

इसके बाद, जब दोबारा टॉस हुआ, तो राजस्थान के कप्तान रियान ने हेड्स कॉल की. जब, सिक्का लैंड हुआ तो हेड्स ही था. दूसरी बार टॉस GT के फेवर में नहीं गिरा. RR ने दूसरी बार टॉस जीतकर बैटिंग करने का डिसीजन किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की रोहित शर्मा और बुमराह से नहीं बनी?

शुभमन भी करना चाहते थे बैटिंग

क्वालीफायर-2 मुकाबले के टॉस के दौरान जब शुभमन गिल से पूछा गया कि कि वह टॉस जीतकर क्या करना चाहते थे? शुभमन ने कहा,

हम पहले बैटिंग करना चाहते थे. इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर खेले जा चुके हैं. हमें नहीं लगता इसमें ज्यादा बदलाव होगा. लेकिन दुर्भाग्यवश, रेफरी ने रियान की कॉल नहीं सुनी.

Advertisement

अगर फर्स्ट टॉस के दौरान मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने रियान की कॉल सुनी होती, तो शुभमन गिल बैटिंग करने का फैसला करते.

पहले भी हो चुका है ऐसा

यह पहली बार नहीं है, जब IPL में एक के लिए दो बार टॉस हुआ हो. 6 साल पहले IPL 2020 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के मैच के दौरान दो बार टॉस हुआ था. उस समय दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर थे और पंजाब के कप्तान केएल राहुल.

दरअसल, इस मैच में जब पहला टॉस हुआ, तो दोनों कप्तान एक दूसरे की कॉल का इंतजार करते रहे. लेकिन, दोनों कैप्टन्स में से किसी ने कोई कॉल नहीं की. इसके बाद, मैच में दोबारा टॉस किया गया था. कुल मिलाकर IPL में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब किसी मैच में दूसरी बार टॉस हुआ है.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement