The Lallantop

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI करेगी, अमित शाह के दौरे से पहले CM मान का ऐलान

CM भगवंत मान ने परविंदर झोटा हत्याकांड की CBI जांच कराने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने X पर लिखा कि परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए हम ये केस CBI को सौंप रहे हैं. आज गृह मंत्री अमित शाह भी परविंदर के घरवालों से मिलने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
CM भगवंत मान ने परविंदर झोटा (लेफ्ट) के मर्डर की CBI जांच कराने का ऐलान कर दिया है. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परविंदर झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने का औपचारिक निर्णय लिया है और इस मामले को स्थानीय जांच से सीबीआई को सौंपा गया है।
  • परविंदर झोटा की हत्या के बाद परिवार, विपक्षी दल और एक्शन कमेटी ने केंद्र सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी, जिससे राजनीतिक दबाव उत्पन्न हुआ।
  • सीबीआई जांच के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झोटा के परिवार से मुलाकात की, जिससे आगे की जांच प्रक्रिया और नशा विरोधी कदमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने परविंदर झोटा हत्याकांड की CBI जांच कराने का ऐलान कर दिया है. मामले में शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी समेत विपक्ष की तमाम पार्टियां लगातार CBI जांच की मांग कर रहीं थीं. झोटा के परिवार और मामले में बनाई गई एक्शन कमेटी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखते हुए CBI जांच कराने की मांग की थी. 

Advertisement
CM ने पोस्ट में क्या लिखा?

भगवंत मान ने X पर लिखा,

‘नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हम हर समय मजबूती से खड़े हैं. परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए हम ये केस CBI को सौंप रहे हैं. नशे के सौदागरों के खिलाफ हमारी लड़ाई आरपार की है. पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे.’

Advertisement

इसी बीच 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर झोटा के परिवार से मिलने की भी बात सामने आई है. ऐसे में इस मुलाकात पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

वहीं परिवार ने अभी तक परविंदर का अंतिम संस्कार नहीं किया है. परिवार मामले की CBI जांच कराने की मांग पर अड़ा हुआ था. परिवार चाहता है कि शव का पोस्टमार्टम PGI के डॉक्टरों की टीम से कराया जाए. मामले में बनी इंसाफ कमेटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से परविंदर सिंह झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग की है. 

Advertisement

साथ ही परविंदर की ओर से बनाई गई एंटी ड्रग टास्क फोर्स के सदस्यों की मांग है कि जिस दुकान के पास उनकी हत्या की गई वहां उनकी एक प्रतिमा लगाई जाए.

रवनीत सिंह बिट्टू का सरकार पर तंज

वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार के झोटा केस की जांच CBI को सौंपने पर पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

'अगर पंजाब का दर्द समझा होता तो आज जगह-जगह तस्वीरों पर जूतों की माला नहीं डाली जाती और न ही कालिख पोती जाती. लोगों के भारी विरोध के आगे आखिरकार इस हिटलरी अहंकार को झुकना ही पड़ा. साढ़े चार साल तक पंजाब को ‘चिट्टे’ और गैंगस्टरों के हवाले रखा, लेकिन अब जब दशहरे के मौके पर गृह मंत्री श्री अमित शाह जी पंजाबियों की मांग पूरी करने और चिट्टे को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेने आ रहे हैं, तो उसी डर से अपनी नाकामियां छिपाने के लिए ‘झोटा केस’ को मजबूरी में रातों-रात CBI को सौंप दिया गया. ये इंसाफ नहीं, बल्कि एक डरपोक और भगोड़ी सरकार का ड्रामा है. पंजाब अब बहाने नहीं पूरा हिसाब मांगता है.'

ये भी पढ़ें: परविंदर झोटा को गोली मारने वाले के घर चला बुलडोजर, भीड़ ने आरोपी की दुकान भी फूंक दी

ये घटना 13 अक्टूबर की है. पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा अपने साथियों के साथ शहर की एक केमिस्ट दुकान पर नशा बेचने का खुलासा करने पहुंचे थे. उस दौरान वो अपने मोबाइल से फेसबुक लाइव कर रहे थे.

करीब 12 मिनट तक चले इस लाइव के बाद केमिस्ट ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से झोटा पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हमले में परविंदर के साथ मौजूद उनके साथी भी घायल हुए. आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार दुकान बंद कर भाग गया. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो: पंजाब के संगरूर में मनरेगा मजदूरों को कुचला, आरोपी के बारे में क्या पता चला?

Advertisement