The Lallantop

गुजरात-राजस्थान क्वालिफायर में अगर बारिश ने डाला खलल, तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री?

चंडीगढ़ वेदर डिपार्टमेंट ने 29 मई को चंडीगढ़ और मोहाली में 60 से 70 फीसदी बारिश होने की प्रिडिक्शन है.

Advertisement
post-main-image
GT और RR के बीच दूसरे क्वालीफायर के दौरान बारिश की प्रिडिक्शन की गई है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेलेंगे, जिसमें बारिश की संभावना को देखते हुए मुकाबला प्रभावित हो सकता है।
  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चंडीगढ़ और मोहाली में 60 से 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जो क्वालिफायर-2 मैच के दौरान दोपहर बाद भारी बारिश के रूप में सामने आ सकती है।
  • अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो पॉइंट टेबल के आधार पर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुँच सकती है, क्योंकि उनके पास राजस्थान रॉयल्स से अधिक पॉइंट्स हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR). IPL 2026 का क्वालीफायर-2 इन्हीं टीमों के बीच होना है. 29 मई को यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होगा. फैंस को ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बैटिंग का इंतजार है. 27 मई को उन्होंने इसी ग्राउंड पर एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के खिलाफ छक्कों की बारिश की थी. लेकिन, 29 मई को दूसरे क्वालीफायर के दौरान यहां पर आसमानी बारिश की संभावना है. चंडीगढ़ और मोहाली में वेदर डिपार्टमेंट ने बारिश की प्रिडिक्शन की है.

Advertisement
60 से 70 फीसदी बारिश का प्रिडिक्शन

GT और RR के बीच क्वालीफायर-2 के दौरान बारिश होने की उम्मीद है. चंडीगढ़ वेदर डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ और मोहाली में 60 से 70 फीसदी बारिश होने की बात कही है. वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि यहां पर दोपहर बाद बारिश होने का चांस है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 28 मई को दिल्ली और रेवाड़ी में बारिश हुई थी.

किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री?

क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश की वजह से गुजरात और राजस्थान के बीच होने वाला क्वालीफायर धुुल गया तो RR को नुकसान हो सकता है. लीग मैचों में GT की परफॉर्मेंस बेहतर रही. गुजरात ने 14 मैचों में 18 पॉइंट हासिल किए. वहीं, राजस्थान के इतनी ही मैचों में 16 पॉइंट्स हैं. इसलिए पॉइंट्स के आधार पर गुजरात की टीम फाइनल में पहुंच सकती है. हालांकि, अगर मैच धुल गया और एक सुपरओवर कराने की स्थ‍िति रही तो फैसला सुपर ओवर से किया जा सकता है. लेकिन, इसके लिए फैसला अंपायर्स को करना होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'देश का नाम रोशन किया, ट्रायल्स का मौका मिले'

एलिमिनेटर में RR ने SRH को हराया

27 मई को RR और SRH के बीच न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला हुआ. इस मैच में राजस्थान के बैटर वैभव सूर्यवंशी ने कातिलाना बैटिंग की. उन्होंने 29 बॉल्स पर 97 रन ठोके. वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. इस दौरान वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बने. उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. गेल ने IPL 2022 में 59 छक्के मारे थे. सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक 65 छक्के जड़ चुके हैं. उन्होंने अपनी करिश्माई पारी के चलते राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में पहुंचाया था.

GT को क्वालीफायर-1 में मिली हार

26 मई को क्वालीफायर-1 में GT का RCB से सामना हुआ. मैच में RCB ने 245 रन स्कोर किए. GT को मैच जीतने के लिए 246 का टारगेट मिला. लेकिन, गुजरात की टीम बेंगलुरु के पेस अटैक के सामने कोलैप्स कर गई. उसने 19.3 ओवर्स में ऑलआउट होकर 162 रन बनाए. RCB ने यह मैच 92 रनों से जीता. पहला क्वालीफायर हारने के बाद, अब GT को दूसरे क्वालीफायर में RR से भिड़ना है.

Advertisement

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement