लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो भारतीय जनता पार्टी के ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैंडल से शेयर किया जा रहा है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘झूठ फैला के थक गया हूं, कुछ दिन घूम आता हूं.’ इसमें ये भी बताया गया कि राहुल गांधी वियतनाम जा रहे हैं. ये मुद्दा इसलिए भी उठाया जा रहा क्योंकि देश में इस वक्त SIR और चुनाव आयोग को लेकर प्रोटेस्ट चल रहे हैं. राहुल गांधी ने भी INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा संभाला था.
राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर BJP ने लिखा- ‘वियतनाम घूम आऊं’, कांग्रेस ने क्या जवाब दिया?
BJP के X अकाउंट से 19 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया गया. दावा किया कि राहुल गांधी वियतनाम जा रहे हैं. कैप्शन में लिखा, ‘झूठ फैला के थक गया हूं, कुछ दिन घूम आता हूं.’ अब कांग्रेस ने जवाब दिया है.

BJP के एक्स अकाउंट से 19 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया गया. यह एक फ्लाइट का वीडियो है. वीडियो में हाईलाइट करके दिखाया गया कि राहुल गांधी भी फ्लाइट में बैठे हैं. साथ में एक कैप्शन भी डाला है. तंज कसते हुए लिखा,
‘मैं झूठ बोल बोलकर थक गया हूं. मुझे कुछ दिन के लिए आराम चाहिए. वियतनाम होकर आता हूं. किसी को क्या ही पता चलेगा.’
जाहिर है कि ये कांग्रेस नेता पर तंज है. बीजेपी अक्सर उनके विदेशी दौरों पर सवाल उठाती रही है. हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अभी ये साफ नहीं बताया गया है कि राहुल गांधी फ्लाइट में बैठकर कहां जा रहे हैं?
इससे पहले राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' (गोवा बचाओ मार्च) में हिस्सा लिया था. जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा की. इसके बाद ही फ्लाइट वाला उनका ये वीडियो सामने आया है. बता दें कि गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा के नेशनल मीडिया को-इंचार्ज प्रदीप भंडारी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने एक कार्टून के ज़रिए तंज कसा और लिखा,
‘जो इंसान काम से ज्यादा छुट्टियां मनाता है वो यहां वोट चोरी के नारे लगा रहा है.’
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की शिकायत लेकर DCP के पास पहुंची ऋचा पराशर, इन 5 धाराओं में FIR की मांग
कांग्रेस की दो टूकवहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपने निजी समय में जहां भी जाना हो, वहां जाने का अधिकार है. रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने ANI से बातचीत में कहा,
‘बाहर कौन जाता है? वे बाहर कब जाते हैं... क्या इस दिन बाकी लोग बाहर नहीं जाते? राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं. वो येल यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हैं. लंदन में छात्रों से मिलते हैं और वहां के बुद्धिजीवियों से चर्चा करते हैं. इससे भाजपा को क्या दिक्कत है?’
उन्होंने करारा तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी तो प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं. एक ऐसा काम जो प्रधानमंत्री नहीं करते.’ संदीप दीक्षित ने पिछले साल संसद के मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर भी तंज कसा.
वीडियो: गोवा में राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को घेरा, दिल्ली में NSUI क्यों सड़कों पर उतरी?













