The Lallantop
Logo

मणिपुर हिंसा: CM के घर के बाहर शव रख प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

सुबह करीब 9:00 बजे प्रदर्शनकारियों का एक समूह अचानक वहां पहुंचा और मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक व्यक्ति का शव रखकर प्रदर्शन करने लगा.

Advertisement

19 अक्टूबर को मणिपुर की राजधानी इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर स्थिति शांत थी. हालांकि, सुबह करीब 9:00 बजे प्रदर्शनकारियों का एक समूह अचानक वहां पहुंचा और मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक व्यक्ति का शव रखकर प्रदर्शन करने लगा. यह घटना इतनी अचानक हुई कि मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी शुरू में चौंक गए. लेकिन जैसे ही उन्हें स्थिति का पता चला, उन्होंने तुरंत प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया. इसके बाद, पूरे इलाके को कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर लाश रख दी, मणिपुर में अब क्या हुआ?
 

Advertisement
Advertisement