वेस्टइंडीज के खिलाफ जब 6 अक्टूबर से T20I सीरीज शुरू हुई, तब टीम इंडिया एशियन गेम्स से गोल्ड मेडल जीतकर लौटी थी. लगातार ट्रेवल करने की वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर थके हुए थे. वे सोना चाहते थे. श्रेयस ने ये बात लखनऊ में प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कही थी. एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलने के बाद, भारत ने अगला मैच 3 दिन के बाद वेस्टइंडीज से खेला.
न्यूजीलैंड जाने से पहले संजू सैमसन को किस बात का डर?
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के बाद, अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड टूर पर 5 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. न्यूजीलैंड जाने से पहले संजू सैमसन ने टीम को लेकर एक बड़ी चिंता जाहिर की है.

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म हो गई है और टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का टूर करना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने में 4 दिन बचे हैं. ऐसे में टीम के स्टार बैटर संजू सैमसन ने भारत के शेड्यूल को लेकर चिंता जताई है.
संजू ने क्या कहा?वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज 17 अक्टूबर को खत्म हो गई. लास्ट मैच बेंगलुरु में खेला गया, जो बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ.ये सीरीज 2-2 से बराबर रही. अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी.
शेड्यूल को देखते हुए टीम इंडिया के प्लेयर्स के पास तैयारी करने का कम वक्त है. संजू ने बेंगलुरु में ब्रॉडकास्टर से बात की. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में मैच शुरू होने से पहले, टीम को सिर्फ एक दिन प्रैक्टिस के लिए मिलेगा. संजू सैमसन ने कहा,
न्यूजीलैंड की कंडीशन में ढलने में वक्त लगेगासच कहूं तो, आजकल जिस तरह से क्रिकेट शेड्यूल बनाया जाता है, उससे प्रैक्टिस और तैयारी के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता. ऐसे समय में आपका एक्सपीरिएंस काम आता है. आप अपनी मानसिक स्थिति अच्छी रखने की कोशिश करते हैं. आपको जो समय मिलता है, उसका फायदा उठाते हैं. न्यूजीलैंड टूर पर हमारे पास बैटिंग प्रैक्टिस के लिए सिर्फ एक दिन है.
संजू सैमसन का मानना है कि न्यूजीलैंड की कंडीशन में खुद को ढालने में थोड़ा समय लगेगा. टीम को अपने अंदाज में खेलने से पहले वहां की कंडीशन को समझना होगा. उन्होंने आगे कहा,
न्यूजीलैंड पर होगा प्रेशरहम 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे. 21 अक्टूबर को प्रैक्टिस करेंगे और 22 अक्टूबर को मैच खेलेंगे. हम पिछली सीरीज में किए प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढलने में थोड़ा समय लगेगा. इसलिए हम शुरुआत में दो-तीन बॉल खेलकर कंडीशन समझने की कोशिश करेंगे.
भारत के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड पर जीतने का प्रेशर होगा. पिछले कुछ सालों में देखा जाए, तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर T20I में शानदार प्रदर्शन किया है.कीवी टीम को अपनी धरती पर भारत के खिलाफ लगातार पिछली दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा?’ श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर वाला जवाब दिया
आंकड़ों पर गौर करें, तो न्यूजीलैंड ने अपनी सरजमीं पर भारत के खिलाफ 2018-2019 में सीरीज जीती थी. इसके बाद से कीवियों को अपनी धरती पर भारत के खिलाफ T20I सीरीज में लगातार हार मिली है. टीम इंडिया ने 2019-2020 में न्यूजीलैंड टूर पर 5 मैचों की सीरीज 5-0 से जीती थी. इसके बाद 2022-2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया












