The Lallantop

आशुतोष रांका-सौरव दास हिरासत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे, रात में सुनवाई की अपील की

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाने के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement
post-main-image
सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दो दिनों के लिए बढ़ा दिया।
  • 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था।
  • 20 अक्टूबर को दोनों नेताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से न्यायिक हिरासत बढ़ाने के फैसले को चुनौती दी और देर रात सुनवाई की मांग की है।

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी बढ़ाई गई हिरासत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने इस मामले में रात में ही सुनवाई की अपील की है. जंतर-मंतर पर पुलिस के रोके जाने के बावजूद तिरंगा फहराने पहुंचे दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) ने उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बाद में फिर हुई सुनवाई में उनकी न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया.

Advertisement

सीजेपी ने सीईएम के इस फैसले का विरोध किया और इसे गैरकानूनी बताया. मंगलवार, 20 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और इस फैसले को चुनौती दी. उनके वकीलों ने छुट्टियों के दौरान तत्काल सुनवाई की अपील की. वकीलों ने तर्क दिया कि SEM का आदेश कानूनी रूप से गलत है. रिकॉर्ड पर ऐसा कोई आधार नहीं है जिसके चलते जमानत (Surety) को खारिज किया जाए और न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) बढ़ाई जाए.

सीजेपी की कानूनी टीम का कहना है कि वो सुनवाई के संबंध में हाईकोर्ट रजिस्ट्री से जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

सीजेपी में कानूनी मामले देखने वाली रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है और कोर्ट से रात में ही सुनवाई की अपील की है. 

रत्ना ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष को एक मिनट के लिए भी जेल में नहीं रहना चाहिए. यह उनकी आजादी का मामला है और राजनीतिक खेलों की वजह से उनकी आजादी में कटौती नहीं की जा सकती. इंसाफ मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए.

CJP का आरोप है कि इस मामले में जमानत की सुनवाई जानबूझकर टाली जा रही है, ताकि पार्टी के दोनों नेताओं को रिहा होने से रोका जा सके.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सौरव दास, आशुतोष रांका जेल में ही रहेंगे, SEM ने हिरासत बढ़ा दी

क्या है मामला?

CJP के दोनों नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पर पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के 11 लोगों के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका जबरन जंतर-मंतर पहुंच गए जबकि इस जगह को निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था. उन्होंने वहां तिरंगा फहराया और नारे लगाए. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने. उन्होंने पुलिस के काम में बाधा डाली, जिसके बाद 14 लोगों को हिरासत में लिया गया.

इसके बाद सौरव और आशुतोष को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 19 अक्टूबर को उनकी इस हिरासत की अवधि को दो और दिन के लिए बढ़ा दिया गया. अब दोनों 21 अक्टूबर को फिर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे. 

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों को लगाई फटकार, बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर क्या कहा?

Advertisement