कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada). IPL 2026 के टॉप विकेट टेकर. रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ फाइनल मैच में देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का विकेट लेते ही पर्पल कप अपने नाम कर ली. पूरे सीजन उन्होंने शानदार बॉलिंग की. लेकिन उनकी टीम फाइनल में RCB के खिलाफ 5 विकेट से हार गई.
रबाडा ने जीती पर्पल कैप, मलिंगा-बुमराह, भुवी-शमी भी नहीं कर सके ये कमाल
IPL के इतिहास में Kagiso Rabada पावरप्ले में 20 विकेट लेने वाले पहले बॉलर भी हैं. IPL में पावरप्ले में इतने विकेट लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज भी नहीं ले पाए.


कगिसो रबाडा RCB के खिलाफ पावरप्ले का छठा ओवर डालने आए. यह उनका इस मैच का तीसरा ओवर था. ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने देवदत्त पडिक्कल ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल कराई. वो जोरदार शॉट खेलने गए, लेकिन ठीक से टाइम नहीं कर पाए. थर्ड मैन एरिया पर खड़े अरशद खान ने उनका कैच पकड़ लिया. पडिक्कल 4 गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना पाए.
पडिक्कल का विकेट लेते ही, रबाडा ने एक पर्सनल अचीवमेंट हासिल की. यह पावरप्ले के अंदर इस सीजन उनका 20वां विकेट था. इस सीजन पावरप्ले में उनसे ज्यादा विकेट कोई बॉलर नहीं ले पाया.
इसके अलावा, IPL के इतिहास में कगिसो रबाडा पावरप्ले में 20 विकेट लेने वाले पहले बॉलर भी हैं. IPL में पावरप्ले में इतने विकेट लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज भी नहीं ले पाए.
दूसरी बार जीती पर्पल कैपकगिसो रबाडा ने IPL 2026 में अपनी पेस और बाउंस से बैटर्स को खासा परेशान किया. इस सीजन उनकी इकोनॉमी 10 से कम रही. IPL 2026 में रबाडा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 17 मैचों में सबसे ज्यादा 29 विकेट लिए. 25 रन देकर 3 विकेट लेना उनका बेस्ट फिगर था.
रबाडा ने अपने IPL करियर में दूसरी बार पर्पल कैप जीती है. इससे पहले उन्होंने IPL 2020 पर्पल कैप अपने नाम की थी. उस सीजन उन्होंने 30 विकेट लिए थे.
ये भी पढ़ें: IPL फाइनल में बटलर चोक करते हैं, रिकॉर्ड पुराना है!
फाइनल में धार नहीं दिखीRCB के खिलाफ फाइनल मैच में रबाडा पर काफी प्रेशर दिखा. खिताबी मुकाबले में रबाडा वो धार नहीं दिखा पाए, जो पूरा सीजन दिखी थी. वह काफी महंगे रहे. विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने रबाडा पर आते ही अटैक किया. दोनों बैटर्स ने रबाडा को लाइन-लेंथ नहीं पकड़ने दी. फाइनल में उन्होंने 3 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया.
RCB ने दूसरी बार जीती ट्रॉफीIPL 2026 का फाइनल मैच RCB ने जीत लिया है. GT को RCB ने 5 विकेट से हराया. गुजरात ने RCB को जीतने के लिए 156 रनों का टारगेट दिया था. इस टारगेट को RCB ने 2 ओवर रहते ही हासिल कर लिया. RCB की ये बैक टू बैक दूसरी IPL ट्रॉफी है. टीम ने पिछले साल पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL 2025 के फाइनल में हराया था.
वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?




















