The Lallantop

क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट में हुआ मोबाइल का इस्तेमाल?

क्रिकेट मैच के दौरान डगआउट में फोन के इस्तेमाल पर बैन होता है. गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में उन्हें नोटिस जारी किया गया था.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट को लेकर चर्चा शुरू. (Photo-Screegrab)

IPL 2026 में एक के बाद एक विवाद होता नजर आ रहा है. पहले रियान पराग वेपिंग करते पकड़ गए. वहीं, इसी टीम के रोमी भिंडर को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया. इसके लिए उन्हें सजा भी मिली. लेकिन, शायद BCCI के एक्शन से बाकी टीमों ने कुछ नहीं सीखा है. राजस्थान रॉयल्स के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी इसी तरह की मुश्किल में पड़ते हुए नजर आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
LSG कैंप में हुआ फोन का इस्तेमाल?

10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से था. मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. पारी का पहला ओवर चल रहा था. जोश इंग्लिस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी समय कैमरा लखनऊ के सेटअप की ओर गया. यहां पर कुछ लोग तालियां बजाते हुए नजर आ रहे थे.

उन सबके बीच एक शख्स फोन पर बात करते हुए नजर आया. इस एक तस्वीर ने काफी हंगामा मचा दिया. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये सीन वास्तव में एलएसजी के डगआउट, ड्रेसिंग रूम या स्टेडियम के वीआईपी सेक्शन से थे. वीडियो क्लिप में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और फ्रेंचाइजी में उनकी भूमिका (यदि कोई हो) भी अभी तक स्पष्ट नहीं है.

Advertisement
रोमी भिंडर पर हुआ था एक्शन

क्रिकेट मैच के दौरान डगआउट में फोन के इस्तेमाल पर बैन होता है. गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया था. भिंडर बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) के रडार पर आ गए थे. BCCI ने रोमी भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा था. हाल के दिनों में भिंडर की तबीयत खराब रहने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके चलते उन्होंने डगआउट में फोन का इस्तेमाल किया था. BCCI ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. हालांकि, उन्हें बैन से राहत मिल गई है.

यह भी पढ़ें- उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, फिर निकाली पर्ची और सबको चौंका दिया! 

दरअसल, IPL के नियमों के अनुसार, टीम मैनेजर फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन PMOA एरिया यानी डगआउट में इसकी अनुमति नहीं होती. फोन का इस्तेमाल केवल ड्रेसिंग रूम में ही किया जा सकता है. यही वजह रही कि इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया और कार्रवाई की गई.

Advertisement

वीडियो: हेनरिक क्लासेन की बैटिंग देख अन्य टीमें खौफ में चली जाएंगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement