The Lallantop

डेढ़ साल के बच्चे को पटककर मारने वाले की जेल में मौत? अब पुलिस ने सच्चाई बताई

ये मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है. सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि बच्चे की जान लेने वाले जितेंद्र पाठक की जेल में मौत हो गई है. लेकिन क्या ये दावा सही है? फिरोजाबाद पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
post-main-image
जितेंद्र पाठक ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटककर मार दिया था (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में 29 मई को जितेंद्र पाठक ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटककर मार दिया था, जिसके बाद 31 मई को पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।
  • आरोपी जितेंद्र पाठक का अपराध प्रेम-प्रसंग में विवाद और बच्चे की मां के साथ उत्पन्न तनातनी के कारण हुआ था, जिसके चलते उसने बच्चे की हत्या की थी।
  • सोशल मीडिया पर आरोपी की जेल में मौत की खबरों को पुलिस ने असत्य बताया है और कहा है कि जितेंद्र अभी भी जेल में सुरक्षित है, साथ ही अफवाह रोकने की अपील की गई है।

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में एक व्यक्ति ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटककर मार दिया था. 31 मई को घटना के तुरंत बाद पुलिस एनकाउंटर में आरोपी जितेंद्र पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब इस घटना के 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि जितेंद्र पाठक की जेल में मौत हो गई है. क्या ये दावा सही है? 

Advertisement

सोशल मीडिया के दावों का सच

कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा गया कि आरोपी की जेल में मौत हो गई है. जवाब है, नहीं. आरोपी जिंदा है और जेल में सुरक्षित बंद है. फिरोजाबाद पुलिस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है. एक नोट में पुलिस ने बताया,

Advertisement

'कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जितेंद्र की मौत से जुड़ी भ्रामक और झूठी खबरें चलाई जा रही हैं. जो पूरी तरह से निराधार हैं. जितेंद्र जेल में बंद और और पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है. जेल में उसके साथ कोई भी हरकत नहीं हुई है. पुलिस की अपील है कि बिना पुष्टि के भ्रामक खबरें ना चलाएं. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

क्या थी पूरी घटना?

29 मई को खबर आई थी कि 25 साल के जितेंद्र ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटक कर मार दिया था. घटना का वीडियो इतना वीभत्स कि दिखाया नहीं जा सकता है. 31 मई को ही पुलिस ने जितेंद्र का एनकाउंटर कर दिया था. इस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी और वो जिंदा था.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था. उसने ये भी दावा किया था कि मृतक बच्चे की मां से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने कहा कि बच्चे की मां उसे ब्लैकमेल कर रही थी. प्रेम-प्रसंग में महिला से विवाद के चलते उसने बच्चे की हत्या कर दी थी. 

Advertisement
बच्चे की मां से शादी करना चाहता था जितेंद्र

बच्चे की मां ने बताया था कि आरोपी उससे शादी करना चाहता था. बच्चे को वो अपने रास्ते की रुकावट मानता था. बीती 29 मई को महिला अपने बच्चे के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थी. इसी समय आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया. इसके बाद उसने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटककर मार दिया. घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद 31 मई को एक एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. 

वीडियो: बेंगलुरु में हाउस हेल्प ने एक पालतू कुत्ते को फर्श पर पटक-पटककर मार डाला

Advertisement