The Lallantop

'उन्होंने पूरी टीम की बेइज्जती की', लिट्टन दास ने मोहम्मद रिजवान को क्यों सुनाया?

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच बहस हो गई थी. इसके बाद रिजवान ने पूरी बांग्लादेशी टीम से हाथ नहीं मिलाया.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 से हराया था. (Photo-Screengrab)

एशिया कप 2025 में जब भारत ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया तो बहुत हंगामा हुआ. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने टीवी चैनल्स पर बैठकर टीम इंडिया को खेल भावना का ज्ञान तक दे डाला. अब पाकिस्तान के बैटर मोहम्मद रिजवान की पोल खुली है. बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने बताया कि रिजवान ने उनकी टीम से हाथ नहीं मिलाया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रिजवान पर भड़के लिट्टन

यह मामला पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का है. सीरीज में रिजवान और लिट्टन दास के बीच जुबानी जंग हुई थी. इसके बाद रिजवान ने दोनों मैचों में लिट्टन से हाथ नहीं मिलाया. लिट्टन ने इसे गलत बताया है.

लिट्टन दास ने बांग्लादेश अखबार प्रथम आलो से कहा,

Advertisement

मुझे एक चीज पसंद नहीं आई. मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह वहीं खत्म हो जाता है. मैच खत्म होने के बाद हर कोई हाथ मिलाता है. पहले टेस्ट में हार के बाद रिजवान ने हाथ नहीं मिलाया. यह गलत था. वो चाहे कितने भी बड़े खिलाड़ी हों, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. चाहे आप मैच हारें या जीतें.

लिट्टन ने पाकिस्तान को कहा अनप्रोफेशनल

लिट्टन ने बताया कि बांग्लादेश के सभी प्लेयर्स ने हैंडशेक किया. लेकिन रिजवान ने पूरी बांग्लादेश टीम से हाथ नहीं मिलाया. लिट्टन ने बताया कि यह उनकी टीम की बेइज्जती है. उन्होंने इसे अनप्रोफेशनल बताया. लिट्टन ने कहा,

दूसरे टेस्ट में भी यही हुआ. अगर उन्हें कोई दिक्कत थी तो मुझसे थी, पूरी टीम ने उनके साथ कुछ नहीं किया. जब वह दोबारा हमारे साथ खेलेंगे तो हमसे क्या उम्मीद करेंगे? रिजवान ने पूरी टीम से हाथ नहीं मिलाया. यह बहुत अनप्रोफेशनल था. दोनों टीमें अपनी साख के लिए ही खेल रही होती हैं, लेकिन सबको हाथ मिलाना चाहिए. 

Advertisement

आपको बता दें कि यह मुद्दा सिलहट टेस्ट मैच का है. मोहम्मद रिजवान उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे. अच्छी लय में थे. विकेटकीपिंग कर रहे लिटन दास उनका ध्यान भटकाने के लिए स्लेज करने लगे. उन्होंने रिजवान को बॉलीवुड का एक्टर तक कह दिया. इसके बाद ही माहौल गर्मा गया था. दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई. इसी कारण रिजवान पूरी सीरीज में लिटन से उखड़े हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें- 'टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं...', मानव सुथार की तारीफ में गावस्कर ने बड़ी बात कह दी   

इस पूरे मुद्दे पर पाकिस्तान टीम और रिजवान की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इस मामले ने पाकिस्तानी टीम के डबल स्टैंडर्ड को सामने ला दिया है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement