The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 urvil patel firy fifty viral slip father note csk vs lsg

उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, फिर निकाली पर्ची और सबको चौंका दिया!

उर्विल पटेल. वह खिलाड़ी जिसे जाना ही जाता है उनकी खतरनाक हीटिंग के लिए. इस मैच में उनका रूप खुलकर सामने आया. पहले ही गेंद से उन्होंने जो अटैक किया उसका आतंक उनकी पूरी पारी में नजर आया.

Advertisement
pic
10 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:29 PM IST)
Urvil patel, ipl 2026, csk
उर्विल पटेल ने ऐतिहासिक पारी पिता को डेडिकेट. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में किसी तरह जीत मिली. शानदार शुरुआत के बावजूद मैच जीतने में टीम के पसीने छूट गए. वह तो भला हो उर्विल पटेल का, जिन्होंने टीम को ऐसी दमदार शुरुआत दी कि आखिर में चेन्नई को बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भारी नहीं पड़ा. उर्विल पटेल ने इस मैच में न सिर्फ अर्धशतक लगाया, बल्कि IPL का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

उर्विल पटेल का आतंक

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 204 रन का लक्ष्य था. टीम को शुरुआत अच्छी मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. इसके बाद क्रीज पर आए उर्विल पटेल. वह खिलाड़ी जिसे जाना ही जाता है उनकी खतरनाक हीटिंग के लिए. इस मैच में उनका रूप खुलकर सामने आया. पहले ही गेंद से उन्होंने जो अटैक किया, उसका आतंक उनकी पूरी पारी में नजर आया. 

उर्विल ने पहली गेंद पर सिंगल रन लिया. इसके बाद अपनी पारी की अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद तो उर्विल केवल छक्कों में डील करते दिखाई दिए. उन्होंने आवेश खान के ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए. वह यही नहीं रुके और अगली दो गेंदों पर फिर दो छक्के जड़ दिए. दिग्वेश राठी के ओवर में उर्विल ने 23 रन ठोक डाले. महज 9 गेंदों में उन्होंने 42 रन बना लिए थे.

यह भी पढ़ें- लखनऊ को मिला मैच विनर, पर अब हो गई है देरी! 

उर्विल ने पिता को पारी की डेडिकेट

इसके बाद लगने लगा कि शायद उर्विल टी20 में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को अटैक पर लगाया. शमी ने उर्विल की छक्कों की झड़ी पर रोक लगाई. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल ने महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

फिफ्टी पूरे होते ही उर्विल ने अपने पैंट में चिट निकाली उसे किस किया और दर्शकों की ओर दिखाई. इस चिट पर उन्होंने लिखा था,

पापा, यह आपके लिए है.

फिफ्टी के बाद भी उर्विल पटेल रुके नहीं. उनका बल्ला चलता रहा और पंत सोचते रहे कि वह इस खिलाड़ी को कैसे रोंके. आखिरकार पंत का यह काम शहबाज अहमद ने किया. उर्विल उनकी गेंद पर भी छक्का जमाना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधा आवेश खान के हाथों में चली गई. उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में दो चौके और 8 छक्के शामिल थे.

उर्विल का रिकॉर्ड

उर्विल ने IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी की. जायसवाल ने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. आपको बता दें कि उर्विल पटेल गुजरात की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उनके पिता मुकेश पटेल पूर्व स्प्रिंटर हैं और फिजिकल एजुकेशन के टीचर हैं. पिता के कारण ही उर्विल का रुझान क्रिकेट की ओर हो गया. 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी में उर्विल 41 गेंदों में शतक लगाकर पहली बार चर्चा में आए और फिर कई ऐसी विस्फोटक पारियां खेली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उर्विल के नाम सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है. 

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()