The Lallantop

13 साल पहले ही अकील हुसैन ने बता दिया था एक दिन वो जड्डू वाला कारनामा करेंगे!

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अकील हुसैन की गेंदों का खूब जादू चला. इस मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. इस दौरान, अकील हुसैन ने दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया. IPL 2026 में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस हैं.

Advertisement
post-main-image
अकील हुसैन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट लिए थे. (फोटो- PTI)

मैनिफेस्टेशन में बड़ी ताकत होती है. ये बात आपने भी सुनी होगी. विराट कोहली, नोवाक जोकोविच समेत कई प्लेयर्स इसके बारे में बात कर चुके हैं. लेकिन, ऐसे ही एक मैनिफेस्टेशन को हमने 23 अप्रैल को सच होते देखा. दरअसल, साल 2013 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के एक यंग्सटर ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तरह बनने की बात की थी. तब, शायद ही किसी ने 19 साल के लड़के की इस बात पर ध्यान दिया हो. ये वही साल है जिसमें इस लड़के ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस 19 वर्षीय उभरते हुए क्रिकेटर का नाम था अकील हुसैन. वही, अकील हुसैन जिन्होंने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर CSK के लिए मैच विनिंग बॉलिंग की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
13 साल पहले अकील हुसैन क्या कहा?

अकील हुसैन ने जब 2013 में रवींद्र जडेजा की तारीफ की थी, तब जड्डू इंटरनेशनल क्रिकेट में पैर जमा चुके थे. उस दौरान जडेजा अपनी बॉलिंग और बैटिंग के जरिए एक बेहतर ऑलराउंडर के तौर पर फेमस हो चुके थे. अकील उनकी बैटिंग और बॉलिंग से काफी इम्प्रेस्ड थे. वह जड्डू की तरह लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. साल 2013 में अकील ने अपने रोल मॉडल जडेजा की प्रशंसा करते हुए कहा था,

एक दिन मैं रवींद्र जडेजा जैसा प्लेयर बनूंगा.

Advertisement
अकील हुसैन की X पर पोस्ट
अकील हुसैन की X पर पोस्ट
CSK ने 2 करोड़ में खरीदा

आकंड़ों पर गौर करें, तो अकील हुसैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 17 मैचों में 15 विकेट लिए हैं. लेकिन, उन्होंने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बॉलिंग करके अपने टैलेंट को सबके सामने ला दिया. इस मुकाबले में उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करके मुंबई को बैक फुट पर धकेल दिया. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में CSK ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा. यही अकील हुसैल का बेस प्राइज भी था.

ये भी पढ़ें: चोट कंधे में तो कन्कशन सब्स्टीट्यूट कैसे? MI के कोच को देनी पड़ गई सफाई

मैच में झटके 4 विकेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अकील हुसैन की गेंदों का खूब जादू चला. इस मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. इस दौरान, अकील हुसैन ने दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया. IPL 2026 में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है.

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अकील हुसैन काफी कॉन्फिडेंट लगे. मैच के बाद उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि ड्वेन ब्रावो की कही हुए एक बात मेरे दिमाग में थी. उन्होंने कहा था एक बॉलर जो स्पिनर के तौर पर पावरप्ले में बॉलिंग करता है, तो आपको मार पड़ना ही है. इसलिए आप इसे अपने दिमाग से निकाल कर अपने प्लान पर फोकस कर सकते हैं. बैटर की ताकत और कमजोरियां क्या हैं, और आपकी ताकत और कमजोरियां क्या हैं? जब आप इस पर फोकस करते हैं, तो आप हिट होने के डर को भूल जाते हैं.  

IPL 2026 में अकील हुसैन

IPL 2026 में अकील हुसैन ने अब तक इम्पैक्टफुल गेंदबाजी की है. हालांकि, इस सीजन में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन, जब उन्हें चांस मिला, तो अपने आपको साबित किया. इस सीजन अकील हुसैन 3 मैचों 5 विकेट ले चुके हैं. IPL 2026 में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस मुंबई इंडियंस के ख‍िलाफ ही आई. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement