The Lallantop

संजू ने दिखाई वर्ल्ड कप वाली फॉर्म, पर क्या इससे टूटेगा CSK की हार का क्रम?

संजू सैमसन (Sanju Samson) फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitlas) के खिलाफ पावरफुल बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. यह IPL 2026 की पहली सेंचुरी है.

Advertisement
post-main-image
संजू IPL 2026 का पहला शतक लगाया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों में 115 रन बनाकर IPL 2026 में अपनी पहली सेंचुरी बनाई और CSK के लिए उच्च स्कोर का आधार प्रदान किया।
  • IPL 2026 के शुरुआती तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी की, जिससे CSK की टीम प्रेशर में थी और उनकी तेज बल्लेबाजी जरूरी थी।
  • इस प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए और CSK की जीत की संभावनाओं को मजबूती प्रदान की है।

संजू सैमसन (Sanju Samson) देर से ही सही, लेकिन फॉर्म में आ गए. यह CSK के लिए राहत राहत वाली बात है. 11 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपनी बैटिंग क्लास दिखाई. इस मुकाबले में संजू ने उसी अंदाज में बैटिंग की, जैसी बल्लेबाजी उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में की थी. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई. IPL 2026 में ओवर ऑल यह पहली सेंचुरी है.  संजू की बैटिंग के चलते चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने का बेस मिला. हालांकि, दिल्ली की बैटिंग को देखते हुए ये कहना अभी मुश्किल है कि उनकी इस सेंचुरी के बदौलत CSK ये मुकाबला जीत सकती है. 

Advertisement
52 गेंदों पर लगाई सेंचुरी

पारी का आगाज करने आए संजू सैमसन शुरुआत से टच में दिखे. गेंद उनके बल्ले पर आसानी से आ रही थी. जिस तरह से वह गेंद को टाइम कर रहे थे, उससे लगा कि वह बड़ी पारी खेलने के इरादे से आए हैं. उन्होंने झन्नाटेदार स्ट्रोक लगाकर दिखाया कि वह किसी से कम नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने 52 गेंदों पर 14 चौकों और 3 छक्कों के जरिए सेंचुरी पूरी की. आंकड़ों पर नजर डालें, तो IPL में यह उनका चौथा शतक है.

स्ट्रगल कर रहे थे संजू

इससे पहले, संजू सैमसन IPL 2026 में स्ट्रागल कर रहे थे. यह पहली बार था जब संजू इस सीजन में डबल डिजिट में पहुंचे. उनके आउट ऑफ फॉर्म होने से चेन्नई की टीम प्रेशर में थी. शुरुआत के तीन मैचों में संजू ने काफी निराश किया. इस दौरान वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6, पंजाब के खिलाफ 7 और RCB के खिलाफ 9 रन बना पाए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद श्रेयस ने डाला इम्पैक्ट, बेकार गई शिवांग की बॉलिंग

लेकिन, दिल्ली के खिलाफ उन्होंने पावरफुल बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने मैसेज दिया कि वह फॉर्म में वापस आ चुके हैं. संजू 56 गेंदों पर 115 रन बनाकर नॉट रहे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 4 छ्क्के लगाए.  मैच के दौरान संजू ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के भी पूरे किए.

वहीं, CSK की इनिंग्स की बात करें, तो चेन्नई ने अपनी पारी में 2 विकेट पर 212 रन बनाए. चेन्नई के लिए टॉप स्कोर संजू सैमसन रहे. उन्होंने 115 रन की पारी खेली. उनके अलावा आयुष म्हात्रे के बल्ले से 59 रन निकले. वहीं, डेथ ओवर्स में बैटिंग करने आए शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 20 रन की कैमियो खेली.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement