The Lallantop

हेलमेट-ग्लव्स फेंके थे, अंपायर के फैसले से नाराज अंगकृष पर BCCI का जुर्माना

‘ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिए जाने बाद अंगकृष रघुवंशी ने अंपायर के फैसले से असहमति जताई थी. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया.

Advertisement
post-main-image
BCCI ने अंगकृष रघुवंशी पर जुर्माना लगाया. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में 26 अप्रैल को KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी ‘ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट दे दिए गए. अंपायर के इस फैसले से KKR मैनेजमेंट और खुद अंगकृष काफी नाराज दिखे. मैदान से बाहर जाते वक्त उन्होंने गुस्से में अपना बैट स्विंग लहराया, और हेलमेट-ग्लव्स जमीन पर फेंक दिए. रघुवंशी के इस एक्ट के चलते BCCI ने उन पर जुर्माना लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BCCI ने ठोका जुर्माना

‘ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिए जाने बाद अंगकृष रघुवंशी ने अंपायर के फैसले से असहमति जताई थी. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. जिसके चलते BCCI ने उन पर अब 20 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा दिया है. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. IPL के स्टेटमेंट के मुताबिक,

अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है. IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.

Advertisement

स्टेटमेंट में आगे कहा गया,

रघुवंशी ने IPL के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया. इस आर्टिकल के मुताबिक अगर कोई प्लेयर क्रिकेट गियर, यानी हेलमेट, बैट या ग्लव्स जैसी किसी भी चीज को थ्रो करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

कैसे आउट हुए थे रघुवंशी?

KKR की पारी के 5वें ओवर की लास्ट बॉल पर अंगकृष रघुवंशी 7 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे. प्रिंस यादव बॉलिंग कर रहे थे. उनकी एक गेंद को रघुवंशी ने मिड ऑन की तरफ पुश किया और सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा. तभी मिड-ऑन से तेज थ्रो आता देख रघुवंशी वापस लौटे. उन्होंने अपनी दिशा बदली और डाइव भी लगाई. इसी वक्त बॉल उनकी बॉडी से टकरा गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में हुआ पूरा, लुंगी एनगिडी के लिए 'सुपरहीरो' बन गया यह पूर्व खिलाड़ी

इस दौरान LSG के पेसर मोहम्मद शमी ने 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' आउट देने की अपील की. अंपायर ने इसका रिव्यू किया, और रघुवंशी को आउट दे दिया.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement