The Lallantop

होर्मुज में 24 भारतीय नाविकों वाले जहाज में आग लगी, सरकार ने पुष्टि की

ओमान तट के पास होर्मुज में एक तेल के टैंकर में आग लग गई है. खबर है कि इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं. सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है. इंडियन नेवी से तत्काल मदद की अपील की गई है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय नाविकों ने मदद की गुहार लगाई है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में MT Marivex नामक जहाज पर 8 जून को आग लगी, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे और उन्होंने इंडियन नेवी से तत्काल मदद मांगी है।
  • जहाज पर आग लगने की घटना वेस्ट एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष और समुद्री सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई।
  • शिपिंग मिनिस्ट्री, विदेश मंत्रालय और इंडियन नेवी मिलकर नाविकों की सुरक्षा और मौके पर मदद सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही कर रहे हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz) में भारतीय क्रू वाले एक जहाज पर आग लगने की खबर है. ओमान के पास जहाज पर हुए इस हादसे में 24 भारतीय नाविक फंसे हैं. उन्होंने इंडियन नेवी से तत्काल मदद की गुहार लगाई है. 

Advertisement

फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने 7 जून को एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी. यूनियन ने भारतीय अफसरों और नौसेना से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा. भारत की शिपिंग मिनिस्ट्री ने आग लगने की घटना की पुष्टि की है. 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिस जहाज पर आग लगी, उसका नाम ‘MT Marivex’ है. इसमें 24 भारतीय नाविक सवार हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि जहाज पर सवार सारे नाविक फिलहाल सेफ हैं.

Advertisement

इससे पहले ‘एक्स’ पर लिखे अपने पोस्ट में FSUI ने नाविकों की लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) भी भेजी थी. एक वीडियो भी शेयर किया था, जो हादसे के शिकार जहाज का बताया जा रहा है. इस वीडियो में जहाज से धुआं उठता दिख रहा है. FSUI ने अपनी पोस्ट में लिखा, 

ओमान तट से दूर होर्मुज में जहाज पर सवार इंडियन नेवी के 24 नाविक तत्काल मदद मांग रहे हैं.

इसके साथ नाविकों की लोकेशन के कोऑर्डिनेट्स भी दिए गए हैं. हालांकि, यूनियम ने ये नहीं बताया कि जहाज पर क्या हुआ है. नाविकों की अभी हालत क्या है, इस बारे में भी जानकारी साफ-साफ नहीं दी गई. यूनियन ने सिर्फ इतना लिखा कि नाविक हमले के बाद भारतीय अफसरों से मदद मांग रहे हैं. 

Advertisement
क्या है FSUI?

FSUI नाविकों के हितों की रक्षा के लिए बना एक संगठन है. अपनी वेबसाइट पर संगठन ने बताया है कि इसे नाविकों को जहाज मालिकों के अत्याचारों से बचाने के लिए बनाया गया है. संगठन की शाखाएं मुंबई, चेन्नई, तूतीकोरिन, विशाखापत्तनम, कोच्चि, पोर्ट ब्लेयर और लक्षद्वीप में हैं. पोर्ट और डॉक यूनियन्स के साथ भी FSUI के गहरे संबंध हैं. इसके अलावा, कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों के साथ भी FSUI ने अपना कनेक्शन बनाए रखा है.

घटना के बारे में बताते हुए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के शिपिंग डिवीजन में डायरेक्टर ओपेश कुमार शर्मा ने कहा,

खबर मिली है कि सोमवार, 8 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे MT Marivex नाम के जहाज में आग लग गई. इसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. यह शुरुआती जानकारी है जो हमें मिली है.

ओपेश शर्मा ने कहा कि फिलहाल सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिपिंग मिनिस्ट्री, विदेश मंत्रालय, विदेशों में मौजूद भारतीय मिशन, इंडियन नेवी और डिफेंस मिनिस्ट्री मिलकर काम कर रहे हैं.

बता दें कि ये जहाज जिस जगह पर है वो एक प्रमुख समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया भर में तेल की ढुलाई होती है. ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ है, जब वेस्ट एशिया में लगातार तनाव बना हुआ है. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग से समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. होर्मुज के व्यापारिक रास्तों पर निगरानी भी रखी जा रही है.

वीडियो: FIR होने के बावजूद Khan Sir की गिरफ़्तारी क्यों नहीं?

Advertisement