The Lallantop

क्या मुंबई इंडियंस से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव? इंस्टाग्राम अकाउंट से इशारा मिला

इंस्टाग्राम पर सूर्या की फॉलोइंग लिस्ट जब खंगाली गई तो पता चला कि उसमें MI और हार्दिक पंड्या के आकाउंट्स नहीं हैं. माने, सूर्या ने MI के साथ हार्दिक को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 270 रन बनाए थे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह अब MI के पूर्व खिलाड़ी बन सकते हैं।
  • सूर्यकुमार यादव का IPL 2026 में खराब प्रदर्शन और टीम इंडिया से बाहर कर दिए जाने के बाद उनके MI से हटने की चर्चाएं शुरू हुईं।
  • सूर्यकुमार यादव के MI और हार्दिक पंड्या को अनफॉलो करने से भविष्य में उनकी फ्रेंचाइज़ी से जुड़ाव पर सवाल उठे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व खिलाड़ी बनने वाले हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे, सूर्या की इंस्टाग्राम एक्टिविटी से ये अंदाजा लगाया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने अपनी IPL टीम MI को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. उनके अकाउंट पर मुंबई इंडियंस से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं दिख रही है.

Advertisement

8 जून की सुबह ये चर्चा उस वक्त तेज हो गई, जब फैंस को सूर्या के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर MI से जुड़ा एक भी पोस्ट नहीं मिला. इसके बाद, ऐसा अनुमान लगाया जाने लगा कि MI से सूर्या की विदाई हो सकती है.

इंस्टाग्राम पर सूर्या की फॉलोइंग लिस्ट जब खंगाली गई तो पता चला कि उसमें MI और हार्दिक पंड्या के आकाउंट्स नहीं हैं. माने, सूर्या ने MI के साथ हार्दिक को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर MI से जुड़ी सिर्फ एक फोटो मिली, जिसमें वह रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ खड़े हैं.

Advertisement
फैन की X पर पोस्ट
सूर्या का इंस्टा अकाउंट.
2018 में MI से जुड़े

सूर्यकुमार यादव 2018 में MI से दूसरी बार जुड़े थे. इससे पहले, वह KKR का हिस्सा थे. उनके रहते मुंबई इंडियंस ने 2019 और  2020 में टाइटल जीता. सूर्या MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 4020 रन बनाए हैं. टीम के लिए सूर्या ने 2 सेंचुरी और 30 हाफ सेंचुरी मारी हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हार नहीं भूला PCB, कोच सरफराज और कप्तान शान मसूद की छुट्टी तय!

IPL 2026 में रहे फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव IPL 2026 में फ्लॉप रहे. वह 13 मैचों में 20.76 की औसत से 270 रन बना पाए. हाईएस्ट स्कोर 60 रन रहा. इस सीजन उन्होंने 2 हाफ सेंचुरी लगाईं. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले MI ने सूर्या को 16.35 करोड़ में रिटेन किया था.

Advertisement
टीम इंडिया से बाहर सूर्या

भारत की T20 टीम से सूर्यकुमार यादव को पहले ही बार किया जा चुका है. मार्च 2026 में उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया था. लेकिन, अगली T20 सीरीज से पहले उन्हें सिर्फ कप्तानी से ही नहीं हटाया गया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement