The Lallantop

रिटायरमेंट के सवाल पर हरमनप्रीत कौर ने की सबकी बोलती बंद, धांसू जवाब से लूटी महफिल

हरमनप्रीत की नजर अब T20 वर्ल्ड कप जीतने पर है. वह लगातार डबल वर्ल्ड कप जीतना चाहती हैं. कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का यह पांचवां T20 वर्ल्ड कप है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम, 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया को T20 चैंपियन बनाना चाहती हैं हरमनप्रीत कौर. (फोटो- PTI)

इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल उनके करियर को लेकर किए एक सवाल पर धाकड़ बैटर काफी अपसेट हो गईं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत से उनके रिटायरमेंट से जुड़ा सवाल पूछा. इस दौरारन टीम इंडिया की कैप्टन ने ऐसा जवाब दिया कि रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मौजूदा समय में भारत की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं. जहां, टीम 12 जून से शुरू हो रहे वुमेंस T20 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी.

हरमनप्रीत और रिपोर्टर की बातचीत

7 जून को T20 वर्ल्ड कप में भाग ले रहीं सभी टीमों की कैप्टन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. सभी कैप्टंस से सबसे बारी-बारी से सवाल पूछे गए. इस दौरान एक रिपोर्टर ने टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत से पूछा, क्या 2026 का T20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप हैं?

Advertisement

हरमनप्रीत: क्यों?

रिपोर्टर: बस पूछ रहा हूं.

हरमनप्रीत: क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं?

Advertisement

रिपोर्टर: बिलकुल नहीं. बस मैं जानना चाह रहा था. मुझे यह सुनकर अच्छा लगा कि यह आपका लास्ट वर्ल्ड कप नहीं है.

हरमनप्रीत कौर: फिर आप ऐसा पूछ क्यों रहे हैं?

undefined

50 ओवर्स का वर्ल्ड कप जिता चुकी हैं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर अपनी कप्तानी में भारत को 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप जिता चुकी हैं. साल 2025 में 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप भारत में खेला गया. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. हरमनप्रीत कौर भारत को 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली महिला कप्तान हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हार नहीं भूला PCB, कोच सरफराज और कप्तान शान मसूद की छुट्टी तय!

T20 वर्ल्ड कप पर नजर

हरमनप्रीत की नजर अब T20 वर्ल्ड कप जीतने पर है. वह लगातार डबल वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं. कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का यह पांचवां T20 वर्ल्ड कप है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम, 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा.

भारत की महिला क्रिकेट टीम अभी तक T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. यह टूर्नामेंट 2009 से खेला जा रहा है. अब तक 9 बार वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है. यह 10वां आयोजन है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement