The Lallantop

एक ओवर में जसप्रीत बुमराह की ऐसी कुटाई, शायद ही आपको याद हो!

अहमदाबाद में खेले जा रहे क्वालिफायर 2 में PBKS के बैटर Josh Inglis ने Jasprit Bumrah के पहले ही ओवर में उन्हें बुरी तरह कूट दिया. ये IPL में 5 साल बाद हुआ है जब बुमराह ने ओवर में इतने रन दिए हों.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह ने PBKS के ख‍िलाफ दूसरे क्वालिफायर में 20 रन दिए. (फोटो-PTI)

मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भरोसे का दूसरा नाम हैं. कप्तान जब-जब उनको बॉल थमाता है वो निश्चिंत हो जाता है. एलिमिनेटर में भी बुमराह की शानदार बॉलिंग MI की जीत का कारण थी. बुमराह को IPL में बहुत विकेट नहीं मिलते. लेकिन, इसकी वजह है बुमराह की कंसिस्टेंसी. बुमराह भले ही विकेट न लें पर वह रन भी नहीं देते हैं. अहमदाबाद में खेले जा रहे क्वालिफायर 2 में भी कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को उनसे यही उम्मीद थी. लेकिन, PBKS के इस बैटर ने बुमराह के पहले ही ओवर में उन्हें बुरी तरह कूट दिया. आइए जानते हैं क्या मामला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

दरअसल, MI ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए. जवाब में PBKS ने 4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे. कप्तान पंड्या बुमराह को 5वें ओवर में बॉलिंग पर लेकर आए. इस समय स्ट्राइक पर जोश इंगलिस मौजूद थे. वह 9 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि नॉन स्ट्राइकर प्रियांश आर्या 20 रन बना चुके थे. बुमराह ने पहली बॉल गुड लेंथ पर पटकी. जोश इंगलिस तैयार थे. उन्होंने इस पर चौका जड़ दिया. दूसरी बॉल पर बुमराह ने स्लोअर फेंकी ये डॉट बॉल रही. बुमराह ने तीसरी बॉल पर स्लोअर रखी. लेकिन, इंगलिस समझ गए थे. उन्होंने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया. बुमराह ने अगली बॉल इस बार तेज डाली. फिर ये बॉल डॉट रही. अब तक ओवर से 10 रन ही निकले थे. लेकिन, अगली दो बॉल पर इंगलिस ने उन्हें पहले एक चौका और फिर छक्का जड़कर इसे 20 रन का बना दिया. हालांकि, इसके बाद बुमराह ने अगले तीन ओवर में 20 रन ही दिए. यानी ओवरऑल बुमराह ने 10 की इकॉनमी से बॉलिंग की.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 'चेजमास्टर' अय्यर ने पंजाब को फाइनल में पहुंचाने के बाद पूरा प्लान बता दिया!

बुमराह कब-कब रहे हैं महंगे

जसप्रीत बुमराह का सबसे महंगा ओवर KKR के ख‍िलाफ 2020 में आया था. तब उन्होंने 26 रन दिए थे. इससे पहले 2015 में RCB के ख‍िलाफ उन्होंने एक ओवर में 23 रन लुटाए थे. वहीं, CSK के खिलाफ 2018 में और इस मैच में एक ओवर में बुमराह के एक ओवर में 20 रन पड़े. वहीं, उनके सबसे महंगे स्पेल की बात करें तो, वो 2021 में CSK के ख‍िलाफ आया था. तब बुमराह ने 56 रन देकर एक विकेट झटका था. इससे पहले, सिर्फ दो बार बुमराह ने 50 रन से ज्यादा दिए थे. करियर की शुरुआत में 2015 में उन्होंने DC (DD) और RCB के ख‍िलाफ 55 और 52 रन दिए थे.

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए MI ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे. इस दौरान MI की ओर से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाए. 
टारगेट को चेज करते हुए PBKS ने MI को एक ओवर रहते 5 विकेट से हरा दिया. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली. 41 बॉल्स की इनिंग में श्रेयस ने 5 चौके और 8 छक्के जड़े.  

Advertisement

वीडियो: RCB की जीत में दिखेगा इन इशारों का असर? अगर ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement