IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. 12 मई को खेले गए मुकाबले में RCB ने दिल्ली के खिलाफ 47 रन से जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) काफी चर्चा में रहे. दोनों के बीच मैदान पर खूब मजाकिया नोक-झोंक हुई. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें इशांत शर्मा, विराट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
दरअसल, RCB की पारी में विराट को आउट करने के बाद इशांत ने मजाकिया अंदाज में उन्हें धक्का दिया. इसका बदला कोहली ने इशांत शर्मा की बैटिंग के दौरान लिया. इसी दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें इशांत शर्मा से विराट कोहली से उनकी तुलना को लेकर सवाल किया गया. इंटर लेने वाले सतीश रे ने उनसे पूछा,
विराट कोहली जैसा क्यों नही बन पाए इशांत? पेसर ने अपने जवाब से कर दी बोलती बंद
सोशल मीडिया पर एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें Ishant Sharma को Virat Kohli के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है.

“आप और विराट बचपन से एक साथ खेले. आपको कभी बुरा नहीं लगा कि विराट कोहली इतने बड़े बल्लेबाज बन गए और आप एक बॉलर बनकर ही रह गए?”
ये भी पढ़ें: विराट को आउट करने के बाद इशांत मजे ले रहे थे, फिर कोहली ने जो किया, फैन्स का दिन बना देगा!
इशांत ने बिना देर लगाए इसका दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा,
“मैंने ज्यादा कुछ तो किया नहीं. बॉलिंग में बस 100 टेस्ट मैच खेले हैं. 300 विकेट हैं. कपिल पाजी के बाद (सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला इंडियन पेसर) मैं ही हूं. मैंने कुछ तो किया नहीं तो मैं बॉलर ही ठीक हूं. अच्छा लगता है घर में नींद आ जाती है.”
इशांत के इस जवाब का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैन्स को भी उनका ये जवाब खूब पसंद आया. इशांत के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 32.40 की औसत से कुल 311 विकेट हैं. वो कपिल देव का बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन पेसर हैं. जहीर खान के भी इशांत के बराबर 311 विकेट्स ही हैं. इशांत ने भारत के लिए नवंबर 2021 में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. फिलहाल वो दिल्ली कैपिटल्स के पेस बैटरी की कमान संभाल रहे हैं.
वीडियो: कोलकाता से हार के बाद हार्दिक पंड्या किन लोगों पर भड़क गए?













