The Lallantop

अहमदाबाद में गिल-सुदर्शन ने ऐसा कूटा, धोनी की टीम पर बरसे रिकॉर्ड्स

Shubman Gill और Sai Sudarshan ने मिलकर धोनी की CSK को बहुत बुरा धो दिया. इन दोनों ने अहमदाबाद में पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़ डाले. यह IPL के इतिहास की सिर्फ़ दूसरी डबल सेंचुरी ओपनिंग पार्टनरशिप है.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल और साइ सुदर्शन ने गजब रिकॉर्ड बना दिया (PTI)

शुभमन गिल और साइ सुदर्शन. गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर्स ने मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से धो दिया. अहमदाबाद में हुए इस मैच में इन दोनों ने सेंचुरी मारी. दोनों ही बल्लेबाजों ने 200 की स्ट्राइक रेट से सेंचुरी मारते हुए चेन्नई की बोलिंग को दोयम दर्जे का साबित कर दिया. इस पारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने तमाम सारे रिकॉर्ड्स बना डाले. शुभमन ने तो इस मैच में एक गजब का संयोग भी दिखा डाला.

Advertisement

गिल का ये सौवां IPL मैच था. इन्होंने इसमें शतक जड़ा. और उनका ये शतक IPL का सौवां शतक है. इससे पहले, रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. उनका ये फैसला सही नहीं साबित हुआ. सुदर्शन के साथ मिलकर गिल ने शुरू से ही चेन्नई के बोलर्स पर बढ़त बना ली. पावरप्ले खत्म होने तक इन दोनों ने 58 रन जोड़ लिए. हालांकि, अभी तक तो सब ठीक ही लग रहा था. क्योंकि आगे और बवाल होना था.

यह भी पढ़ें: अगर प्लेयर्स... इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर क्लियर है जय शाह की सोच

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़ डाले. यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टरनशिप है. गिल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने इसके लिए 51 गेंदें खेलीं. जबकि साइ ने 51 गेंदों पर 103 रन बनाए. गिल 55 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए. अब इन दोनों बल्लेबाजों के नाम एक भारतीय जोड़ी के रूप में IPL की सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है. पिछला रिकॉर्ड केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के नाम था. इन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ 183 रन जोड़े थे.

IPL इतिहास में सिर्फ़ तीसरी बार एक पारी में दो बल्लेबाजों ने सेंचुरी मारी. 2016 में RCB ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ़ ऐसा किया था. जबकि 2019 में SRH ने RCB के खिलाफ़ ये दोहराया. अब साइ और शुभमन भी इस लिस्ट में आ गए हैं.

Advertisement

इतना ही नहीं, IPL इतिहास में सिर्फ़ दूसरी बार पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन जुड़े हैं. केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक ने IPL2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ़ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी.

हालांकि इस बैटिंग के बावजूद गुजरात वाले अच्छी फ़िनिश नहीं कर पाए. गिल और सुदर्शन के इस कमाल के बाद, आखिरी तीन ओवर्स में ये टीम एक बाउंड्री नहीं मार पाई. इस खराब फ़िनिश के चलते ये लोग 250 तक भी नहीं पहुंच पाए. गुजरात ने बीस ओवर्स में तीन विकेट खोकर 231 रन जोड़े.

वीडियो: धोनी को चोट...CSK हेड कोच ने माही के बारे में क्या रोज खोल दिए?

Advertisement