The Lallantop

रोहित ने मयंक अग्रवाल का बनाया मजाक, एक फ्लाइंग Kiss ने फैन्स को कौन सा 'दुख' याद दिला दिया?

IPL 2024 में MI vs SRH मुकाबले से पहले Rohit Sharma का एक फोटो वायरल हो रहा है. जिसमें वो Mayank Agarwal के मजे लेते हुए दिख रहे हैं. इसके पीछे की कहानी क्या है?

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने फ्लाइंग किस देकर मयंक अग्रवाल का बनाया मजाक (फोटो: X)

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अक्सर मैदान पर मौज मस्ती करते नजर आते हैं. कभी साथी प्लेयर्स को मजाकिया अंदाज में डांटना तो कभी अंपायर के साथ मजाक... रोहित का अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है. और अक्सर ही उनके मौज-मस्ती के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब रोहित का ऐसा ही एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के मजे लेते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement

दरअसल 27 मार्च को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा. हैदराबाद में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीम्स ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. इसी दौरान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का एक फोटो सामने आया. जिसमें रोहित 'फ्लाइंग किस' देकर मयंक अग्रवाल का मजाक बना रहे हैं. रोहित के इस मजाकिए अंदाज पर मयंक अग्रवाल भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: SRH के मुंह से जीत छीनने वाले हर्षित राणा, KKR में जिनकी एंट्री किसी कहानी से कम नहीं!

फ्लाइंग किस का असल खेल!

अब इस फोटो के पीछे का कॉन्टेक्स्ट क्या है, वो आप जानते ही होंगे. अगर याद नहीं आ रहा तो हम बताते हैं. दरअसल 23 मार्च 2024 को IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा था. SRH की पारी के छठे ओवर में KKR के बॉलर हर्षित राणा ने मयंक अग्रवाल को आउट किया. इसके बाद हर्षित ने मयंक की तरफ फ्लाइंग किस देते हुए उन्हें ग्राउंड से बाहर जाने का इशारा किया. हर्षित के सेलिब्रेशन का ये अंदाज काफी चर्चा में भी रहा था. और अब रोहित ने उसी सेलिब्रेशन को रिक्रिएट कर मयंक अग्रवाल का मजाक बनाया है.

Advertisement
MI vs SRH मैच काफी अहम

बात मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले की करें तो दोनों ही टीम्स इस मैच में जीत हासिल करने को बेताब होंगी. दोनों ही टीम्स अपना पहला मुकाबला हार चुकी है. मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने 6 रन से हराया था. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को भी बेहद करीबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीम्स इस सीजन अपना खाता खोलने की कोशिश करेंगी.

Advertisement