The Lallantop

ऋषभ पंत को लेकर आई एक और अच्छी खबर, दिल्ली कैपिटल्स ने फैन्स का दिन बना दिया

Delhi Capitals फ्रैंचाइज ने IPL 2024 से पहले Rishbah Pant को लेकर बड़ा एलान किया है. दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ऑनर पार्थ जिंदल ने प्रेस रिलीज के जरिए ये अपडेट दिया.

Advertisement
post-main-image
IPL 2024 से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया कप्तान (PTI)

स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishbah Pant) को लेकर गुड न्यूज सामने आ गई है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रैंचाइज ने पंत को टीम की कप्तानी सौंपने का एलान किया है. पंत इस सीजन डेविड वॉर्नर (David Warner) की जगह दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. फ्रैंचाइज ने 19 मार्च को इस बात की जानकारी दी.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ऑनर पार्थ जिंदल ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि पंत का वेलकम करते हुए हमें बेहद खुशी है. उन्होंने कहा,

“ऋषभ पंत तकरीबन 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं. कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का वेलकम करते हुए हमें एक बार फिर खुशी हो रही है. उन्होंने हमेशा धैर्य और निडरता से काम लिया है. यही उनके क्रिकेट का भी ब्रांड है. रिकवरी के दौरान भी ये बात नजर आई है. अपनी टीम के लिए पंत को खेलते देखने का मैं अब और इंतजार नहीं सकता. हम नए सीजन में नए जज्बे और प्रेरणा के साथ उतरेंगे.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2024 में नहीं दिखेंगे असली ऋषभ पंत, दिल्ली वालों को क्या बोल चौंका गए सनी पाजी?

पंत की खली थी कमी 

दरअसल, पिछले सीजन में दिल्ली को पंत की काफी कमी खली थी. पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में 14 में से केवल 5 मैच ही जीत पाई थी. जबकि 9 मुकाबलों में हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी. IPL2024 की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. जबकि 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. वहीं 31 मार्च को दिल्ली के सामने होगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम.

बताते चलें कि 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से उत्तराखंड जाते वक्त पंत का एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था. उस वक्त वो गाड़ी में अकेले थे और खुद ड्राइव कर रहे थे. इस भीषण एक्सीडेंट में पंत के दाएं घुटने की तीनों लिगामेंट टूट गए थे. जबकि उनकी पीठ में भी काफी चोटें आई थीं.

Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, रसिख डार, विक्की ओस्टवाल,स्वास्तिक चिकारा, यश ढुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, सुमित कुमार,  अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई.

Advertisement