The Lallantop

रिंकू सिंह के शॉट से घायल हुआ बच्चा, फिर क्रिकेटर ने ऐसा कर सबका दिल जीत लिया!

Rinku Singh के शॉट से एक बच्चा घायल हो गया. जिसके बाद क्रिकेटर ने बच्चे से जाकर ना सिर्फ माफी मांगी बल्कि बच्चे को गिफ्ट भी दिया.

Advertisement
post-main-image
केकेआर के कैंप में प्रैक्टिस के दौरान रिंकू सिंह के शॉट से एक बच्चा चोटिल हो गया (PTI)

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) IPL 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले रिंकू सिंह फिलहाल टीम के कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान रिंकू सिंह के शॉट से एक बच्चा घायल हो गया. जिसके बाद क्रिकेटर ने बच्चे से जाकर ना सिर्फ माफी मांगी बल्कि बच्चे को गिफ्ट भी दिया.

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 मार्च को इस घटना का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में रिंकू सिंह बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. कैंप में बैटिंग करते हुए रिंकू सिंह ने एक सिक्स लगाया. गेंद जाकर दूर खड़े एक बच्चे के सिर पर लगी. जिसके बाद रिंकू दौड़कर बच्चे के पास पहुंचे और उन्होंने उससे माफी मांगी. इस दौरान रिंकू के साथ KKR के बैटिंग कोच अभिषेक नायर भी नजर आ रहे हैं. रिंकू ने बच्चे को कोलकाता नाइट राइडर्स की टोपी गिफ्ट दी. इस कैप पर रिंकू ने ऑटोग्राफ भी दिया.

Advertisement

IPL 2023 में किया था कमाल

रिंकू ने IPL 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 474 रन बनाए थे. जिसमें चार पचासे शामिल रहे. रिंकू के ये रन 59.25 की एवरेज से आए. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 149.53 का रहा. रिंकू ने इस सीजन असली धमाल गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ किया. उन्होंने अपने यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारे और KKR को जीत दिला दी. 

इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत रिंकू को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिला. और रिंकू ने यहां भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. रिंकू ने डेब्यू के बाद से 15 T20I मैच में 356 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.23 और औसत 89 का रहा है. उनके नाम दो अर्धशतक हैं. वहीं रिंकू ने दो वनडे मुकाबले भी खेले हैं. जिसमें उनके नाम 55 रन दर्ज हैं.

Advertisement

वीडियो: CAA नियमों के नोटिफिकेशन पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु?

Advertisement
Advertisement