मिचल स्टार्क. IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर. IPL 2024 से पहले KKR ने इनके लिए पौने पच्चीस करोड़ खर्चे. फिर IPL शुरू हुआ. स्टार्क खूब धुने गए. छक्के-चौके बरसते रहे, ये विकेट के लिए तरसते रहे. और ऐसा होने के बाद वही हुआ, जो अक्सर होता है.
पैसे पर खूब... अहम मौके पर चमक, ट्रोल्स के लिए ये बोल गए स्टार्क
IPL 2024 KKR जीत गई. और इनकी जीत के बड़े हीरो रहे मिचल स्टार्क. वही स्टार्क जिन्हें IPL की शुरुआत में बहुत ट्रोल किया गया था. फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद उन्होंने इन ट्रोल्स को जवाब दिया.

लोगों ने खूब ट्रोलिंग की. स्टार्क और KKR दोनों को सुनाया गया. लेकिन कहते हैं ना, बड़ा खिलाड़ी बड़े वक्त पर चमकता है. और स्टार्क ने यही किया. वह प्ले ऑफ़ और फिर फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे. फ़ाइनल में इन्होंने हैदराबाद के खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को निपटाया.
मैच के बाद स्टार्क ने ब्रॉडकास्टर से बात की. वह बोले,
‘KKR के लिए यह बेहतरीन रात थी. कमाल का सीजन रहा. फ़ाइनल में शायद दो सबसे एक्साइटिंग टीम्स रहीं. यह थोड़ी अजब यात्रा रही. मैं सोचता हूं कि हमारे पास कमाल की स्क्वॉड थी. और हम सभी के योगदान के दम पर एक कंसिस्टेंट टीम रहे. हमारी सफलता का ये बड़ा हिस्सा रहा.
हम टॉस हारे और हमें पहले बोलिंग मिली. दो रात पहले यहां हुआ गेम देखने के बावजूद, हमें नहीं पता था कि क्या उम्मीद करें. लेकिन बोलिंग यूनिट ने अपनी कला दिखाई. और विकेट लेने वाली गेंदें फेंकी.’
यह भी पढ़ें: SRK की टीम चेन्नई में जीती, कनाडा में बैठा बंदा करोड़ों बटोर ले गया!
स्टार्क ने इस दौरान अपनी ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया. वह बोले,
‘बहुत सारे जोक्स बनाए गए. पैसे पर खूब बात हुई. मैं अब अनुभवी हो चुका हूं, इससे मुझे इन चीजों से निपटने और बोलिंग यूनिट को लीड करने में मदद मिली. मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बहुत मजेदार था. हमारे पास एक कमाल का अटैक है. ये देखना मजेदार होगा कि ये आगे कैसा करते हैं.'
बता दें कि धीमी शुरुआत के बाद, स्टार्क ने ये सीजन बेहतरीन नोट पर खत्म किया. पहले प्ले ऑफ़ में स्टार्क ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को बोल्ड मारा. फिर नितीश कुमार रेड्डी को विकेट के पीछे कैच कराया. और शहबाज़ अहमद को बिना खाता खोले बोल्ड मारकर वापस भेजा. इस मैच में स्टार्क ने चार ओवर्स में 34 रन देकर तीन विकेट निकाले थे.
फिर आया फ़ाइनल. स्टार्क से डरे हेड ने इस बार स्ट्राइक ही नहीं ली. उन्होंने अभिषेक शर्मा को आगे कर दिया. बेचारे शर्मा पांच गेंदों पर दो रन बनाकर बोल्ड हुए. और फिर स्टार्क ने नंबर तीन पर आए राहुल त्रिपाठी का भी विकेट लिया. इन्होंने तीन ओवर्स में 14 रन देकर दो विकेट निकाले. स्टार्क ने इस सीजन 13 पारियों में 17 विकेट लिए.
इस सीजन स्टार्क का बेस्ट 33 रन देकर चार विकेट रहा. उन्होंने यह प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ वानखेडे के मैदान में किया था. स्टार्क ने इस मैच में ईशान किशन, टिम डेविड, जेराल्ड कोएट्ज़ी और पीयूष चावला को आउट किया. KKR ने इस मैच को 24 रन से जीता.
वीडियो: रिकी पोंटिंग के बाद एक और दिग्गज क्रिकेटर ने किया टीम इंडिया का कोच बनने से इंकार










