The Lallantop

मयंक यादव की स्पीड के फैन हुए क्रिकेट जगत के कई दिग्गज, ब्रेट ली तो बोले- "भारत को अपना..."

LSG के पेसर Mayank Yadav की Brett Lee और Dale Steyn ने जमकर तारीफ की है. इनके अलावा Kevin Pietersen, Irfan Pathan और Tom Moody ने भी मयंक को सराहा है.

Advertisement
post-main-image
मयंक यादव ने अपनी स्पीड से सबको हैरान कर दिया (PTI)

IPL 2024 के एक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. 30 मार्च को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 21 रनों से जीत हासिल की. टीम की जीत में हीरो रहे पेसर मयंक यादव (Mayank Yadav). इस मैच का जरिए अपना IPL डेब्यू करने वाले मयंक ने अपने पेस और लाइन लेंथ से सबको हैरान कर दिया. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की दुनियाभर के दिग्गज प्लेयर्स तारीफ कर रहे हैं. जिसमें ब्रेट ली (Brett Lee), डेल स्टेन (Dale Steyn), केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के अलावा इरफान पठान (Irfan Pathan) और टॉम मूडी (Tom Moody) के नाम भी शामिल हैं.

Advertisement

मयंक ने पंजाब के खिलाफ मैच में कोटे के पूरे चार ओवर डाले. जिसमें उन्होंने 27 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए. उनकी बॉलिंग में सबसे खास बात रही उनकी स्पीड. मयंक ने मैच में 156 KMPH की रफ्तार से गेंद डाली. और दिग्गजों को अपना दीवाना बना दिया. दिग्गज ऑस्ट्रेलियन पेसर  ब्रेट ली ने मयंक यादव की तारीफ में लिखा,

''भारत को अपना सबसे तेज गेंदबाज मिल गया है. नाम है मयंक यादव.''

Advertisement

ये भी पढ़ें: भयानक स्पेल डाल बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, डेब्यू पर ये बता गए मयंक यादव!

वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी मयंक की तारीफ की. उन्होंने X पोस्ट में लिखा,

“मयंक यादव 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं. इयान बिशप काफी खुश होंगे. काफी तेज गेंदबाज!”

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच रहे टॉम मूडी ने एक्स पर पोस्ट किया,

“मयंक यादव एक बेहतरीन प्लेयर हैं, जिनका पेस और एक्शन शानदार है. वो भी महज 21 साल की उम्र में.”
 

अपने जमाने के सबसे खौफनाक गेंदबाजों में से एक डेल स्टेन ने X पोस्ट में लिखा,

“155.8 KPH की स्पीड…मयंक यादव, आप कहां छुपे हुए थे!”

वहीं इरफान पठान ने मयंक की तारीफ करते हुए लिखा,

 “मयंक यादव के पास गजब की स्पीड है. लखनऊ सुपरजाएंट्स की अच्छी खोज.”

बताते चलें कि मयंक यादव को IPL 2022 में लखनऊ की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. उस सीजन उन्हें मौका नहीं मिला. जबकि अगले सीज़न यानी IPL 2023 के दौरान वो इंजरी की वजह से खेल नहीं पाए थे. लेकिन इस सीजन मौका मिलते ही उन्होंने कमाल कर दिया. अब देखना होगा आगे आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

वीडियो: IPL डेब्यू पर सीजन के फास्टेस्ट बॉलर बने मयंक, 156 किमी की रफ्तार से फेंकी गेंद

Advertisement