The Lallantop

कप्तान रुतुराज ने खोला राज़, बाक़ी टीम्स से इस तरह अलग है चेन्नई सुपर किंग्स

CSK ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. इस जीत के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर आ गई है. कप्तान रुतुराज ने मैच के बाद एक इंट्रेस्टिंग बात कही. उन्होंने बता कि क्यों विकेट्स गिरने के बावजूद टीम ने इम्पैक्ट बैटर नहीं भेजा.

Advertisement
post-main-image
रुतुराज लगातार टॉस हार रहे हैं (PTI)

रुतुराज गायकवाड़ एक और टॉस हारे. लेकिन चेन्नई जीत गई. 5 मई, संडे को इन्होंने पंजाब किंग्स को धर्मशाला में मात दी. इस हार के बाद रुतुराज ने जीत पर खुशी जताई. लेकिन साथ ही बोले कि उन्हें टॉस हारने से फ़र्क पड़ता है. रुतुराज बोले,

Advertisement

‘जब आप गेम जीत जाते हैं, सब कहते हैं कि अच्छा हुआ कि आप टॉस हार गए. लेकिन मुझे तो हारने से फ़र्क पड़ता है. सभी को यक़ीन था कि विकेट स्लो था और गेंद धीमे आ रही थी. बाउंस भी कम था. जैसी स्टार्ट मिली थी, हम लोग 180-200 तक जा सकते थे. हमने लगातार विकेट्स गंवाए और फिर लगा कि 160-170 रन बनाकर शायद हम 10 रन कम रह गए. लेकिन दूसरी पारी में पिच जैसा खेली, यह ठीक ही रहा.’

इस मैच में सिमरजीत ने IPL2024 का अपना पहला मैच खेला. उनकी पेस का ज़िक्र करते हुए रुतुराज बोले,

Advertisement

‘मुझे नहीं पता कि वह क्या कर रहे हैं लेकिन प्री सीजन में वह 150 के आसपास बोलिंग कर रहे थे. हमारे पास दीपक, शार्दुल, तुषार के साथ पतिराना और मुस्तफ़िज़ुर भी थे. इसलिए उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले. लेट कुछ भी नहीं होता. उन्हें आज खेलने को मिला.’

यह भी पढ़ें: धोनी को गोल्डन डक पर बोल्ड मार हर्षल ने सेलिब्रेट क्यों नहीं किया?

रुतुराज ने बताया कि इस मैच में CSK ने क्या अलग किया, जो शायद ही कोई टीम करती. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘हम एक इम्पैक्ट बैटर भेजने की सोच रहे थे. लेकिन फिर सोचा कि इम्पैक्ट बैटर शायद 10-15 रन बनाएगा लेकिन बोलर शायद हमें दो-तीन विकेट्स दिला दे. इतनी चोटों के बावजूद जीतना अच्छा रहा. हमें तो ये भी नहीं पता था कि कौन खेलने जा रहा है, इसलिए जीत से बहुत खुश हूं.’

CSK के बोलर तुषार देशपांडे ने टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई. इन्होंने जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो को बोल्ड मारा. मैच के बाद वह बोले,

‘आज बहुत खुश हूं क्योंकि ये लो-स्कोरिंग मैच था. यह ऐसा गेम था जिसे हम हर हाल में जीतना चाहते थे. मैंने पिछला गेम खेलने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन नहीं खेल पाया. मेरे दिमाग में था कि आज बेस्ट देना है. यह बहुत जरूरी गेम था. इतनी ऊंचाई पर गेंद खुद ही कुछ करती है और मेरा काम विकेट्स लेने का था. पिच थोड़ी स्लो थी. हमें पता था कि अगर हम लेंथ अच्छी रखेंगे तो खेलना आसान नहीं होगा.’

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था. पंजाब के बोलर्स ने CSK के टॉप ऑर्डर को जमने के ज्यादा मौके नहीं दिए. इन्होंने 75 रन तक चार विकेट और फिर 122 तक छह विकेट गंवा दिए थे. हालांकि रविंद्र जडेजा ने 26 गेंदों पर 43 रन जोड़, टीम को 167 रन तक पहुंचा दिया. और यही स्कोर जीतने के लिए काफी भी रहा. चेज़ करने उतरी पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा, 30 रन की पारी खेली, शशांक सिंह ने 27 रन बनाए. टीम बीस ओवर्स में 139 रन ही बना पाई.

वीडियो: विरेंदर सहवाग ने मुंबई के मालिकों से की हार्दिक और सपोर्ट स्टाफ़ पर कड़ा एक्शन लेने की अपील

Advertisement