The Lallantop

RCB को ढेर करने वाले सुयश शर्मा KKR टीम में जैसे पहुंचे, जान कहेंगे- गजब किस्मत है!

19 साल के सुयश ने ना कोई लिस्ट A मैच और ना ही कोई फर्स्ट क्लास मैच खेला है.

Advertisement
post-main-image
हर किसी को अपनी बोलिंग का कायल बना दिया (AFP)

तारीख 6 अप्रैल, 2023. ईडन गार्डन्स के मैदान पर KKR और RCB के बीच मैच खेला जा रहा था. टॉस के बाद KKR के कप्तान नीतीश राणा ने कहा कि वो एक 19 साल के लड़के को मौका देने वाले हैं. लेकिन जब मैच शुरू हुआ, तब नया लड़का प्लेइंग XI से बाहर था. जिस लड़के की बात हो रही थी, उसका नाम है सुयश शर्मा (Suyash Sharma). अब तो आप उसको जान चुके हैं, मगर तब ये नाम शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा.

दाएं हाथ के लेग स्पिनर सुयश का नाम उस दिन इम्पैक्ट प्लेयर वाली लिस्ट में शामिल था. और अब सुयष लगातार मैच खेल रहे हैं. धूम मचा रहे हैं. उन्हें 'मिस्ट्री स्पिनर' कहा जाने लगा है. 
26 अप्रैल, 2023 को बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में भी उनका जलवा दिखा. जहां KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए. बैंगलोर ने अपनी बैटिंग के दौरान विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने सिर्फ़ दो ओवर्स में 30 रन बना डाले. लेकिन इसके बाद कप्तान राणा ने सुयश को गेंद सौंपी. और आते ही उन्होंने डुप्लेसी को ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया. वहीं अगले ओवर में शहबाज को आउट कर सुयश ने RCB को बैकफुट पर धकेल दिया. इस मुकाबले में जेसन रॉय की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे सुयश के नाम अब 6 मैच में कुल 9 विकेट हो चुके हैं. लड़का स्टार बन चुका है. पर सुयश की टीम में आने की कहानी इससे ज्यादा मजेदार है. चलिए आपको बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#कौन हैं सुयश शर्मा?

स्पोर्ट्स तक की खबर के मुताबिक सुयश शर्मा दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले हैं. वो दाएं हाथ से लेगब्रेक गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी करते हैं. सुयश दिल्ली की अंडर-25 टीम से खेलते हैं. हालांकि उनके पास न तो कोई लिस्ट A और ना ही कोई फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव है. अब सवाल ये है कि सुयश जब डोमेस्टिक क्रिकेट खेले नहीं तो उनको IPL खेलने का मौका कैसे मिल गया?

Advertisement

दरअसल सुयश ने KKR के ट्रायल में हिस्सा लिया था और अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के जरिए वो KKR टैलेंट स्काउट की नजर में आ गए थे. खासकर KKR के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर उनकी गूगली को देखकर काफी प्रभावित हुए. जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में हुई IPL के मिनी ऑक्शन में उन्हें KKR ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया. नीलामी में उनको बेस प्राइस पर खरीदने के बाद KKR के CEO वेंकी मैसूर ने बेहद हैरानी जाहिर की थी. उनके मुताबिक सुयश के लिए उनकी फ्रेंचाइजी ने अलग से काफी पैसे बचा के रखे हुए थे. ऑक्शन के बाद वेंकी ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा था,

‘हमें ये देखकर काफी हैरानी हुई कि उनके जैसा प्लेयर हमें बेस प्राइस पर ही मिल गया. इसके लिए मैं अपनी टीम के टैलेंट स्काउट को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने इस खिलाड़ी के लिए अलग से काफी पैसे बचाकर रखे हुए थे, लेकिन वो हमें बेस प्राइस पर ही मिल गए. वो जब हमारे कैंप में आए थे तो उनकी बोलिंग को देखकर भरत अरुण, चंदू सर (चंद्रकांत पंडित), अभिषेक नायर और ओमकार साल्वी हर कोई काफी प्रभावित हुआ था. ऐसे में उनको अपनी टीम में खेलते देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं.’

और वेंकी मैसूर इतने उत्साहित क्यों थे, इस बात की झलक बैंगलोर के खिलाफ हुए पहले मैच में देखने को मिल गई. मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच चंद्रकांत पंडित उनकी बोलिंग को देख काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘हमने सुयश को ट्रायल मैच में देखा था. वो एयर में बहुत क्विक हैं. उन्हें पिक करना बहुत मुश्किल है. उनके पास भले ही अभी अनुभव की कमी है. पर उन्होंने इस मैच में फाइटिंग स्पिरिट दिखाई और बेहतरीन बॉलिंग की.’

वहीं बैंगलोर के खिलाफ 26 अप्रैल को खेले गए मैच के बाद केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी सुयश की खूब तारीफ की. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

‘सुयश शर्मा टीम में आ गए हैं और मैं कह सकता हूं कि वह हमारे देश का भविष्य हैं. वो काफी टैलेंटेड प्लेयर हैं. मैं चाहता हूं कि वो उस लेवल की क्रिकेट को समझ सके जो हम खेल रहे हैं. और जल्द से जल्द नेशनल टीम में अपनी जगह बना सके.’ 

वीडियो: शर्दुल ठाकुर ने विराट कोहली की टीम को कूटकर क्या कहा?

Advertisement