जो लोग IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पहले मैच का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार 23 अप्रैल को खत्म हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के थला 23 अप्रैल को इस सीजन में अपना पहला मैच खेल सकते हैं. यह मैच मुबंई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2026 में धोनी कब खेलेंगे पहला मैच? तारीख हो गई तय
महेंद्र सिंह धोनी ने काफ स्ट्रेन के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैच के लिए भी स्टेडियम नहीं जा रहे हैं लेकिन वह प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा होते हैं.


धोनी ने काफ स्ट्रेन के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी फुल फिटनेस हासिल करने के करीब हैं. ऐसे में जल्द ही उनकी वापसी भी होगी. चेन्नई का अगला मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है.
प्रैक्टिस कर रहे हैं धोनीलेकिन यह तय नहीं है कि धोनी इस मैच के लिए टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या नहीं. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैच के लिए भी स्टेडियम नहीं जा रहे हैं, लेकिन वह प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा होते हैं. वह थ्रो डाउन का सामना कर रहे हैं और काफी सहज दिख रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने बैटिंग कोच माइक हसी के साथ लंबी बातचीत की थी. हालांकि, उन्होंने किसी फ्रंटलाइन बॉलर का सामना नहीं किया था.
फ्रेंचाइज़ी को अब धोनी के लिए टीम में जगह बनानी होगी. CSK की बैटिंग में गहराई की कमी है, क्योंकि उनके मुख्य गेंदबाज़ 8वें नंबर के बाद बैटिंग करते हैं. टॉप ऑर्डर में चेन्नई की स्थिति काफी मज़बूत है, और धोनी के लिए टीम में एकमात्र संभावित जगह सरफ़राज़ खान की हो सकती है. सरफराज CSK के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. सरफराज अभी तक चेन्नई के लिए 5 मैचों में 122 रन बना चुके हैं, लेकिन धोनी के आने पर उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है. दूसरा विकल्प यह है कि धोनी को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खिलाया जाए, जो ज़्यादा सुरक्षित विकल्प लगता है, क्योंकि बाद में उनकी जगह किसी गेंदबाज़ को टीम में शामिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा का कभी भी हो सकता है डोपिंग टेस्ट, ये है वजह
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने पहले तीन मैच गंवा दिए थे. उन्हें पहले राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार मिली. लेकिन फिर टीम ने वापसी की. उन्होंने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया और 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी. इस बीच, धोनी की वापसी टीम के लिए बड़ी गुडन्यूज है.
वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन


















