श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की लीडरशिप की हमेशा तारीफ होती है. लेकिन, उनके कमिटमेंट की उतनी बात नहीं होती, जितनी होनी चाहिए. अभी 6 महीने भी नहीं बीते, जब श्रेयस की इंजरी ने भारतीय क्रिकेट फैन्स को डरा दिया था. लेकिन, इससे श्रेयस को क्या ही फर्क पड़ता है. उन्होंने एक बार फिर अपने कैच से सबको हैरान कर दिया है.
श्रेयस का अविश्वसनीय कैच! रोहित और सूर्या का रिएक्शन ही सब बता रहा है
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ Shreyas Iyer ने Hardik Pandya का जबरदस्त कैच लपका. उनका ये कैच देखकर Rohit Sharma और Suryakumar Yadav भी हैरान रह गए.


मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 18वें ओवर में एक ऐसा कैच पकड़ा, जो इस सीजन का सबसे शानदार कैच बन गया. इस दौरान डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का मुंह खुला का खुला रह गया. दरअसल, मार्को येन्सन के ओवर की तीसरी बॉल पर कप्तान हार्दिक ने सामने का शॉट खेला.
लेकिन, बैट से उनका एक हाथ छूट गया. हालांकि, इसके बावजूद गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई थी. लेकिन, सरपंज श्रेयस इसे कहां छक्का होने देते. उन्होंने रिवर्स डाइव लगाकर न सिर्फ बॉल को पकड़ा, बल्कि बाउंड्री के अंदर लैंड करने से पहले जेवियर बार्टलेट की तरफ कैच उछाल दी.
इस कैच का इंपैक्ट ऐसे समझिए कि मुंबई की टीम इससे पहले, 17.2 ओवर में 173 रन बना चुकी थी और आसानी से 200 के पार जाती दिख रही थी. लेकिन, पंजाब ने यहां से कमबैक करते हुए उन्हें 195 पर रिस्ट्रिक्ट कर दिया.
ये भी पढ़ें : कौन हो सकता है खलील का रिप्लेसमेंट? CSK के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन बनाना अब भी संभव है
इस मुकाबले में पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. ओपनर रोहित शर्मा अगले कुछ मैच के लिए बाहर हो गए हैं. दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने इसकी पुष्टि कर दी थी. रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. तब वह 13 गेंदों में महज 19 रन बना सके थे.
एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित पंजाब के खिलाफ मैच से पहले स्कैन के लिए गए थे. लेकिन, वो समय रहते फिट नहीं हो सके. हालांकि, अगर कप्तान हार्दिक की मानें तो, रोहित अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही मिचेल सैंटनर भी चोट के कारण इस मुकाबले के लिए उपलबध नहीं हैं. रोहित की जगह इस मुकाबले में क्विंटन डिकॉक को मौका मिला. साथ ही सैंटनर की जगह टीम ने डेब्यूटांट मयंक रावत को खिलाया है.
वहीं, मैच की बात करें तो, मौके को भुनाते हुए क्विंटन डिकॉक ने सेंचुरी लगा दी. वो इस मुकाबले में बतौर रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट आए थे. मैच के दौरान डिकॉक ने शुरुआती झटकों से उबारते हुए टीम को 195 रन के एक चैलेंजिंग टोटल तक पहुंचाया. इस दौरान डिकॉक ने 60 गेंदों में 112 रन की पारी खेली.
वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं



















