The Lallantop

ऋतुराज की खराब फॉर्म जारी, KKR के खिलाफ फिर हुए फ्लॉप

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज ने एक बार फिर निराश किया. पारी का आगाज करने आए ऋतुराज के बल्ले पर गेंद नहीं आ रही थी. उन्होंने क्रीज पर टिकने की पूरी कोशिश की. लेकिन, खराब फॉर्म की वजह से वह सिर्फ 6 गेंदों तक ही रुक पाए.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ 5 मैचों में सिर्फ 63 रन बना पाए हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में तीसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 रन बनाकर खराब प्रदर्शन किया।
  • ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म IPL 2026 में उनके कम स्कोर और बल्लेबाजी में फेल रहने के कारण टीम के कमजोर प्रदर्शन का कारण है।
  • सीएसके को IPL 2026 में प्लेऑफ में बने रहने के लिए ऋतुराज को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, क्योंकि टीम ने पिछले 4 मैचों में केवल एक जीत हासिल की है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बुरा दौर जारी है. 14 अप्रैल को वह KKR के खिलाफ मैच में फिर फ्लॉप रहे. इस मुकाबले में वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे. कैप्टन का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम के लिए चिंता की बात है. अगर वह कोलकाता के खिलाफ मैच में चल जाते, तो CSK  की टीम कम से कम 200 रनों का आंकड़ा पार कर लेती. लेकिन ऐसा हो न सका. KKR के खिलाफ मैच में चेन्नई ने अपनी पारी में 5 विकेट पर 192 रन बनाए.

Advertisement
सस्ते में आउट हुए गायकवाड़

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज ने एक बार फिर निराश किया. पारी का आगाज करने आए ऋतुराज के बल्ले पर गेंद नहीं आ रही थी. उन्होंने क्रीज पर टिकने की पूरी कोशिश की. लेकिन, खराब फॉर्म की वजह से वह सिर्फ 6 गेंदों तक ही रुक पाए. ऋतुराज इस मैच में 7 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अनुकूल रॉय ने पवेलियन की राह दिखाई. IPL 2026 में यह तीसरी बार है, जब गायकवाड़ दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को देख सिलेक्टर्स हो रहे बेसब्र, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement
आउट ऑफ फॉर्म हैं ऋतुराज

आंकड़ों पर गौर करें, तो IPL 2026 में गायकवाड़ का हाईएस्ट स्कोर 28 रन है. ये 28 रन उन्होंने 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए थे. इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 7 रन बना पाए.

खराब फॉर्म का टीम पर असर

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म का असर टीम पर भी पड़ा है. पिछले सीजन की तरह IPL 2026 में चेन्नई की टीम स्ट्रगल कर रही है. इस सीजन CSK की टीम पिछले 4 मैचों में सिर्फ 1 मुकाबला जीत पाई है. आईपीएल 2026 में अगर चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो कप्तान ऋतुराज को अपनी लय जल्द हासिल करनी होगी. बीते दो सीजन से सीएसके की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है. यह 5 बार आईपीएल का खिताब जाने वाली टीम के लिए बेहद शर्मनाक है. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement