ग्रैंडमास्टर आर वैशाली (R Vaishali) ने 15 अप्रैल को वह करके दिखाया जो आज तक कोई भारतीय महिला नहीं कर पाई. वैशाली FIDE Womens Candidates Championship जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चैलेंजर बन गई हैं. सिप्रेस में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट की विजेता को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन (Ju Venjun) का सामना करना था. और अब यह जगह वैशाली की है. भारतीय चेस इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ओपन कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. वहीं वैशाली महिला इवेंट में चैलेंजर बन गई हैं.
वैशाली ने कैंडिडेट्स चैंपियनशिप जीतकर रच दिया इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन बनने की दावेदारी में 2 भारतीय
भारतीय चेस इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. ग्रैंडमास्टर D Gukesh ओपन कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं वहीं R Vaishali चैलेंजर बन गई हैं.


15 अप्रैल को टूर्नामेंट का 14वां और आखिरी राउंड का मुकाबला खेला गया था. वैशाली का सामना रूस की केतरयना लाग्नो से था. वैशाली के लिए यह जरूरी था कि वह मैच जीते. साथ ही उनके लिए क्वालिफाई करने की दूसरी शर्त यह थी कि उनके बराबर अंक वाली बिबिसारा असरबायेवा आखिरी मैच जीत न पाएं. वैशाली ने अपना मैच जीता और दूसरे मोर्चे पर उनकी मदद की भारत की युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने. दिव्या का सामना बिबिसारा ने था और उन्होंने इस अहम मुकाबले में कजाखस्तान की इस युवा खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोका. इसके साथ ही वैशाली का टाइटल पक्का हो गया.
वैशाली ने इस पूरे टूर्नामेंट में नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने कातरयेना लागनो, टैन जोनगयी और एलेक्सजेंड्रा गोयचकिना के खिलाफ जीत हासिल की. वहीं एना मुजिचुक जैसे अहम खिलाड़ियों के खिलाफ ड्रॉ भी हासिल किया. टूर्नामेंट में उनके लिए सबसे बड़ा सेटबेक जू जाइनर था, जिन्होंने वैशाली को दो बार हराया. हालांकि दोनों ही बार वैशाली ने मजबूती के साथ वापसी की.
वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन





















