The Lallantop

ओपनर वॉर्नर 20 ओवर तक टिके तो तूफान आ जाए, यहां तो हवा भी नहीं लगी

ऐसा पहली बार हुआ है IPL के 10-12 सालों में...

Advertisement
post-main-image
विस्फोटक बैट्समैन डेविड वार्नर (AP)
आईपीएल का 22वां मैच. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज किंग्स इलेवन पंजाब. हैदराबाद पहले बैटिंग को आई और 20 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 150 के स्कोर तक पहुंची. पंजाब ने एक गेंद रहते टारगेट को अचीव भी कर लिया.
हैदराबाद की इस पारी में डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक 70 रन बनाए. ओपनिंग को आए वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए आख़िरी ओवर तक बैटिंग की. आप भी सोच रहे होंगे कि वॉर्नर जैसा बैट्समैन आखिरी ओवर तक बैटिंग करे और सिर्फ 70 रन तक पहुंचे. पिछले साल 30 अप्रैल को हैदराबाद के लिए वॉर्नर ने 59 गेंदों में 213 की शानदार स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए थे. लेकिन इस मैच में वॉर्नर का स्ट्राइक रेट 112 की रहा. इस इनिंग्स में वॉर्नर सिर्फ 1 छक्का लगा सके. चौके भी सिर्फ 6 ही लगा पाए. वॉर्नर की ये स्पीड कुछ पचती नहीं है. साथ ही सबका ध्यान इस ओर भी जा रहा है कि क्या हैदराबाद की हार की वजह वॉर्नर की ये पारी है क्योंकि पंजाब के आगे स्कोर अगर 170-180 का होता तो मैच की सूरत कुछ और होती. 150 के स्कोर के साथ भी  मैच आखिरी ओवर तक गया.
वॉर्नर इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. वॉर्नर जैसे बैट्समैन से यह उम्मीद नहीं की जाती है कि वह पूरी इनिंग्स के दौरान क्रीज़ पर रहें और 112 की स्ट्राइक से रन बनाए, 70 रन तक ही पहुंचे. मौजूदा वक्त में वॉर्नर की गिनती दुनिया के सबसे धुंआधार बैट्समैन में से होती है. वॉर्नर की यह फिफ्टी आईपीएल के इतिहास में उनकी सबसे स्लो फिफ्टी है. उन्‍होंने पंजाब के खिलाफ 50 रन तक पहुंचने के लिए 49 गेंदें खेलीं. इससे पहले उन्‍होंने 2017 में पंजाब के खिलाफ ही 45 गेंदों में फिफ्टी का स्कोर किया था.
वैसे इस आईपीएल में वॉर्नर अब तक 349 रन बनाकर टॉप पर हैं. 87 की औसत और 146 की स्ट्राइक से रन बना चुके हैं. वॉर्नर ने इस आईपीएल में- 85, 69, 100*, 10, 15, 70* का स्कोर बनाया है. पंजाब के खिलाफ वॉर्नर ने लगातार सातवीं फिफ्टी लगाई है. पंजाब के खिलाफ वॉर्नर ने पिछली 7 इनिंग्स में 70*, 51, 70*, 52, 59, 81 और 58 रन का स्कोर बनाया है.
इसी मैच में पंजाब के ओपनर के एल राहुल भी आखिरी ओवर तक बैटिंग की और पंजाब को मैच जिताया. उन्होंने 53 गेंदों में नॉट आउट 71 रन बनाए. इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. इस मैच जिताऊ पारी के लिए राहुल को 'प्लेयर ऑफ दी मैच' का ख़िताब भी दिया गया.
विराट कोहली (AP)
विराट कोहली (AP)

इससे पहले आईपीएल के 20वें मैच में विराट कोहली भी ओपनिंग को आए थे और आख़िरी के ओवर्स में आउट हो गए. इस मैच में कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए थे. ओपनिंग को आए कोहली 18वें ओवर में आउट हो गए थे. कोहली के लिए यह आईपीएल सीजन कुछ ख़ास नहीं रहा है. कोहली ने अब तक 6 मैच में 203 रन बनाए हैं. करीब 34 की औसत और 126 की स्ट्राइक से कोहली ने इतने रन बनाए हैं. कप्तानी में कोहली का हाल और बुरा है. कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं और सारे मैच हारी है. इतने हार के बाद कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं.


वीडियो- क्या विराट कोहली की RCB के पास मैच विनर खत्म हो गए हैं?

Advertisement
Advertisement