वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
12 में से 9 टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने मैदान से मज़ेदार इशारा किया
टॉस ही नहीं मैच भी हारी बैगलोर की टीम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. मैच था रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेल्ही कैपिटल्स के बीच. विराट कोहली की टीम शुरुआती लगातार मिले झटकों से उबरने की हर संभव कोशिश में लगी हुई है. टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार कमबैक भी किया. डेल स्टेन ने आकर टीम को अचानक एक बहुत बड़ी ताकत दे दी. हालांकि वो 2 मैच के बाद ही वापस अपने देश चले गए क्यूंकि उन्हें इंजरी हो गई थी और उन्हें वर्ल्ड कप तक टिप-टॉप होना है. दिल्ली में खेले गए मैच में बैंगलोर की टीम मैच हार गई. दिन ख़त्म होते होते ये भी क्लियर हो गया कि चेन्नई और दिल्ली की टीमें प्ले-ऑफ़ में क्वालीफ़ाई कर गई हैं. अब बाकी टीमों में टक्कर है. इसके साथ ही इतवार को हुए दूसरे मैच में मुंबई को कोलकाता ने हरा दिया. इस नतीजे ने बैंगलोर की प्ले-ऑफ़ में जाने की उम्मीदों को लगभग ख़त्म कर दिया है. मुंबई इंडियन्स का प्ले-ऑफ़ में जाना लगभग तय ही है. ऐसे में सारी लड़ाई चौथे स्पॉट के लिए है. खैर, यहां मामला इस सब का नहीं है. यहां बात होगी कप्तान कोहली की. उनके टॉस की. कोहली ने अभी तक इस आईपीएल में 12 मैच खेले हैं. 12 में से उन्होंने 9 मैचों में टॉस हारा है. दिल्ली के ख़िलाफ़ जब श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता तो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बैटिंग करने के लिए कहा. जिस वक़्त वो माइक पर बात कर रहे थे, उनके पीछे खड़े कोहली ने अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ़ इशारा किया और हाथ की 9 उंगलियों से बताया कि उन्होंने 9 टॉस गंवाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने मुट्ठी भी भींची और खुद पर मज़ाक करते हुए इशारा किया.
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
Advertisement











