The Lallantop

धोनी ने पलक झपकते गिल्लियां बिखेर दीं मगर डेविड वॉर्नर ने जो किया वो और मजेदार है

ये दिखाता है कि वॉर्नर को धोनी की इस स्किल पर कितना भरोसा है.

Advertisement
post-main-image
डेविड वॉर्नर ने अंपायर के इशारे का भी इंतजार नहीं किया.
IPL 2019 का 41वां मैच. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स. जगह-चेन्नई. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और हैदराबाद को बैटिंग के लिए बुलाया. जॉनी बेयरस्टो को हरभजन सिंह ने बिना खाता खोले चलता किया. इसके बाद आए मनीष पांडे और दोनों ने शतकीय साझेदारी की. पार्टनरशिप आगे बढ़ रही थी और चेन्नई के बॉलर्स विकेट नहीं निकाल पा रहे थे. ऐसे में 14वां ओवर करने आए हरभजन सिंह. ओवर की तीसरी गेंद. वॉर्नर ने अपने कदम  थोड़े आगे बढ़ाए थे लेकिन शॉट खेलने से चूक गए. हरभजन की टर्न में फंस गए, बॉल को समझ नहीं सके. धोनी की नजरें गेंद के साथ-साथ वॉर्नर के पांव पर भी थी. गेंद सीधे विकेटकीपर धोनी के हाथों में गई. वॉर्नर क्रीज से कुछ इंच का फासला था. इतनी देर में धोनी ने गिल्लियां बिखेर दीं. वीडियो देखिए. धोनी के स्टंप्स करने के बाद वॉर्नर ने क्रीज़ और पांव की ओर देखा. कैलकुलेट किया. फिर ग्लब्स उतारे और पवेलियन की ओर चल दिए. अंपायर का फैसला आने से पहले ही चले गए. वॉर्नर 45 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने इस आईपीएल में अब तक 574 रन बनाए हैं और टॉप पर हैं. उन्हीं के ओपनर पार्टनर जॉनी बेयरस्टो 445 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. इस मैच में हैदराबाद ने 175 रन बनाए थे जिसे चेन्नई ने 1 गेंद रहते ही जीत लिया. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम 8 मैच जीतकर आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है.
वीडियो- पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रही अफगानिस्तान ने अपनी टीम का एनाउंस कर दिया है

Advertisement
Advertisement