वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भी हैं क्रिकेटर
पोस्टर लेकर खड़ी दादी के लिए धोनी ने जो किया उसने सबका दिन बना दिया
पूरे मैच के दौरान पोस्टर लेकर खड़ीं रहीं- मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए आई हूं.
Advertisement

उम्रदराज फैन के साथ महेंद्र सिंह धोनी
3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था. चेन्नई की टीम इस मैच को 37 रन से हार गई थी. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 21 गेंदों में सिर्फ 12 रन बना सके थे. धोनी की फैन फॉलोविंग ऐसी है कि मैच हारने और रन नहीं बनाने के बाद भी लोग धोनी-धोनी चिल्लाकर चीयर अप कर रहे थे. इसी मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मैच के बाद धोनी से मिलने एक स्पेशल फैन पहुंची. धोनी ने उन्हें दूर से देख लिया. बुजुर्ग महिला के पास एक बोर्ड था जिस पर लिखा था- मैं यहां सिर्फ एमएस धोनी के लिए आई हूं. धोनी उनके पास पहुंच तस्सली से बातचीत की और वह पोस्टर अपने पास रख लिया. महिला की पोती भी धोनी से मिलने पहुंची हुई थी. इस लड़की ने धोनी के पांव छुए. लड़की के पास चेन्नई की जर्सी भी थी जिस पर धोनी ने ऑटोग्राफ दिए. धोनी ने दोनों के साथ सेल्फी भी ली. फ़ोटोज़ देखिए.
यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया. इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं. ट्विटर पर भी कई लोगों ने इस वीडियो को देखा है और धोनी की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देख लीजिए.
कुछ दिन पहले धोनी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे. उस वक्त एक फैन सिक्युरिटी घेरा तोड़ मैदान पर आ गया था और धोनी से मिलना चाह रहा था. धोनी ने मुस्कुराते हुए फैन को कुछ देर दौड़ाया. अंत में सिक्युरिटी के लोगों ने उसे पकड़ लिया लेकिन जाने से पहले धोनी से उससे हाथ मिलाया था. वीडियो देखिए.
धोनी के बारे में कहा जाता है कि कूलत्व से भरे हुए हैं. आईपीएल में चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. धोनी भी इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं.
वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भी हैं क्रिकेटर
वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भी हैं क्रिकेटर
Advertisement













