The Lallantop

कोहली की इस एक्टिंग पर लोग तालियां बजा रहे थे और शायद अश्विन दीवार पर मुक्का

जनता रीप्ले देख देख कर नहीं थक रही.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली चौंक गए थे लेकिन उन्होंने देखा उनका बैट तो क्रीज़ में ही है. (iplt20 स्क्रीनग्रैब)
IPL 2019 का 35वां मैच. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स. जगह- कोलकाता. बेंगलोर ने पहले बैटिंग की. इस आईपीएल में मांकडिंग की खूब चर्चा हुई है. इस सीजन में सबसे पहले अश्विन ने बटलर को मांकड़ आउट किया था उसके बाद से टूर्नामेंट में बैट्समैन में मांकड़ आउट होने का खौफ है. जो 19 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और बेंगलोर के मैच में भी दिखा.
बचने की कोशिश करते हुए कोहली. ((iplt20 स्क्रीनग्रैब))
बचने की कोशिश करते हुए कोहली. (iplt20 स्क्रीनग्रैब)

बेंगलोर की टीम बैटिंग कर रही थी. पारी का 18वां ओवर और ओवर की आख़िरी गेंद. बॉलिंग कर रहे थे सुनील नारायण और स्ट्राइक पर थे मार्कस स्टोनिस. नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर विराट कोहली 80 रन बनाकर खेल रहे थे. सुनील गेंद डालने आए और रुक गए. गेंद नहीं डाली. इतने में कोहली को ध्यान आया कि क्या वो क्रीज़ में हैं? हां, उनका बैट क्रीज़ के भीतर ही था. इसके बाद कोहली ने मजाक करते हुए क्रीज़ में वापस लौटने की कोशिश की. इस पूरे घटना के बाद मैदान पर सुनील के साथ ही अंपायर भी हंसने लगे. कमेंटेटर्स भी हंसने लगे.
वीडियो देखिए. घटना के बाद मुस्कुराते हुए कोहली. (iplt20 स्क्रीनग्रैब)
घटना के बाद मुस्कुराते हुए कोहली. (iplt20 स्क्रीनग्रैब)

इस मैच में कोहली ने शतक लगाया. उनकी टीम बेंगलोर ने 213 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 203 रन ही बना सकी. इस आईपीएल में बेंगलोर की यह दूसरी जीत है. बेंगलोर की टीम अब तक 9 मैच खेल चुकी है और सिर्फ दो मैच में ही जीत सकी है. बेंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में आख़िरी स्थान पर है.
अश्विन ने जब से बटलर को मांकड़ आउट किया है उसके बाद से कई खिलाड़ी में मांकड़ तरीके से आउट होने का डर रहा है. मुंबई इंडियंस के क्रुणाल पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को डराया था. क्रुणाल ने किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल को भी मांकड़ का डर दिखाया था.

मांकड़ आउट क्या होता है जान लीजिए.

Advertisement



वीडियो- प्रज्ञान ओझा ने वर्ल्ड कप की टीम चुने जाने पर गंभीर आरोप लगाए

Advertisement
Advertisement