The Lallantop

वीडियो: धोनी ने बीच मैदान में जडेजा को बैट से कूट दिया ;-)

धोनी ने धुन दिया रे!

Advertisement
post-main-image
धोनी और जडेजा.
11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का मैच खेला गया. बहुत रोमांचक मैच रहा. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19 ओवर के बाद 134 रन बना लिए थे. आख़िरी ओवर में चेन्नई को मैच जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे जडेजा और बॉलिंग करने को तैयार थे स्टोक्स. आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने बॉलर के सर के उपर से उड़ाते हुए एक शॉट लगाया. इस शॉट को लगाते हुए जडेजा का बैलेंस बिगड़ गया और वह क्रीज़ पर ही गिर गए. धोनी नॉनस्ट्राइक पर थे और रन लेने के लिए भागे. फिर देखा कि बॉल को बाउंड्री के पार पहुंच गई है. इसके बाद धोनी जडेजा के नज़दीक पहुंचे और उनके हेलमेट पर मजाकिया तौर पर बैट मार रहे थे.
वीडियो देखिए. इस पहली गेंद पर जडेजा तो बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिर ही गए थे. बॉलर स्टोक्स भी लड़खड़ाकर गिर पड़े. यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है.
गिरे पड़े बॉलर स्टोक्स और बैट्समैन जडेजा
गिरे पड़े बॉलर स्टोक्स और बैट्समैन जडेजा

धोनी इस ओवर की तीसरी गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए. अगली गेंद पर नोबॉल वाले इशू को लेकर धोनी फिर से मैदान में पहुंचे लेकिन अंपायर ने अपना आख़िरी फैसला नहीं बदला और धोनी को वापस जाना पड़ा. मैच के बाद धोनी को मैच रेफ़री ने तलब किया और धोनी ने अपनी गलती मान ली. धोनी पर IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.20 के तहत लेवल 2 के अपराध का चार्ज लगा था. इसके बाद उन्हें सज़ा सुनाई गई जिसमें उनकी आधी मैच फ़ीस काट ली गई. धोनी इस मैच में सेंटर में रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का ख़िताब भी मिला.


वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस

Advertisement
Advertisement