IPL का 48वां मैच. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज किंग्स इलेवन पंजाब. जगह- हैदराबाद. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए. 213 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 167 रन ही बना सकी और 45 रन से मैच हार गई. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 81 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ दी मैच का ख़िताब मिला. वॉर्नर वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों के लिए आईपीएल छोड़ वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पहले ही वर्ल्ड कप की तैयारी के ही लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं. इस आईपीएल सीजन में वॉर्नर ने 12 मैच खेले और 692 रन बनाए. वॉर्नर ने 69.2 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
मैच जीतने के बाद डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार अलग ही रोल में दिखे. एक वीडियो में ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वार्नर ने अपनी इस जर्नी को लेकर बताया. उन्होंने कहा-
ऑरेंज हमारे लिए जबरदस्त कलर रहा है. यह सूर्य का रंग है- नारंगी और पीला. यहां रहते हुए खेलने के साथ खूब मौज-मस्ती की है. परिवार साथ ही रहा है. हैदराबाद मुझे बहुत पसंद है. हैदराबाद मेरे लिए दूसरा घर है. उम्मीद है अगले साल फिर आउंगा. मौका देने के लिए शुक्रिया सनराइजर्स हैदराबाद.
इस वीडियो को भुवनेश्वर रिकॉर्ड कर रहे थे. भुवनेश्वर को लेकर वॉर्नर ने कहा कि भुवनेश्वर अपने काम में माहिर हैं. मुझे लगता है भुवी नए बॉल के साथ और आख़िरी ओवर्स में शानदार हैं. कैमरामैन भुवनेश्वर को लेकर वॉर्नर ने कहा आप फील्ड पर ज्यादा बेहतर हैं. इसके बाद दोनों हंसने-मुस्कुराने लगे.
वीडियो देखिए.
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली