The Lallantop

IPL प्लेऑफ मैचों की टाइमिंग आ गई है और यह बाकी मैचों से अलग है

जिसका हमें था इंतज़ार वो घड़ी आ गई आ गई...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
IPL का बमचक जारी है. प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बढ़ती जा रही है. डेल्ही कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस का भी प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. असल संघर्ष है चौथी टीम को लेकर. हफ्ते भर में यह भी साफ हो जाएगा की चौथी टीम कौन सी होगी. बीसीसीआई ने 29 अप्रैल को IPL 2019 के फाइनल सहित प्लेऑफ मुकाबलों के समय का एलान कर दिया गया है. ये सभी मैच रात 8 बजे के बजाए शाम 7:30 बजे से खले जाएंगे. इन चारों मैच के लिए टॉस सात बजे होंगे. पहला क्वालिफायर 7 मई को चेन्नई में और दूसरा क्वालिफायर 10 मई को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. 8 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाना है. आईपीएल 2019 का फाइनल मैच 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा. हैदराबाद में दूसरी बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले साल 2017 में आईपीएल का फाइनल मैच हैदराबाद में ही खेला गया था. आईपीएल टी-20 का ट्वीट देखिए.

तारीख़

मैच

कहां

कब से

7 मई

पहला क्वालिफायर

चेन्नई

शाम 7:30 बजे से

8 मई

एलिमिनेटर

विशाखापत्तनम

शाम 7:30 बजे से

10 मई

दूसरा क्वालिफायर

विशाखापत्तनम

शाम 7:30 बजे से

12 मई

फाइनल

हैदराबाद

शाम 7:30 बजे से


वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली

Advertisement
Advertisement