The Lallantop

ICC के साथ हो गया बड़ा स्कैम, लग गया 20 करोड़ का चूना!

ICC के साथ कैसे हुए स्कैम?

Advertisement
post-main-image
ICC. फोटो: File Photo

दुनियाभर में क्रिकेट को चलाने वाली संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ बड़ा स्कैम हो गया है. ICC साइबर अपराध का शिकार हो गई है. इस स्कैम में ICC को लगभग 20 करोड़ 28 लाख रुपये का  (2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का नुक़सान बताया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ESPNCRICINFO के मुताबिक ये घोटाला अमेरिका में 2022 में हुआ.

जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बिज़नेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज़ (BEC) के जरिए ये साइबर क्राइम किया है. जिसे ईमेल अकाउंट कॉम्प्रोमाइज़ के रूप में भी जाना जाता है. इस मामले के सामने आने के बाद अमेरिका की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने कहा है कि

Advertisement

‘ये आर्थिक रूप से सबसे ज़्यादा होने वाले ऑनलाइन अपराधों में से एक है.’ 

हालांकि इस पूरे घोटाले को लेकर ICC की तरफ से अब तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है. ICC ने USA में लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसीज़ को जांच के तहत इस धोखाधड़ी की सूचना दी है. इस मामले में क्रिकइंफो के मुताबिक ये भी पता चला है कि ICC बोर्ड को पिछले साल इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी.

इस घटना के बारे में ये जानकारी तो मिली है कि ICC के साथ धोखाधड़ी हुई है. लेकिन इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि धोखेबाज़ किस तरह से ICC के खाते से पैसे निकालने में क़ामयाब हो पाए.

Advertisement

ना ही ये पता चल पाया है कि इस घटना में दुबई में मौजूद ICC का ऑफिस शामिल है, या फिर इसके लिए ICC वेंडर या कंसल्टेंट का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है कि इतनी बड़ी रकम का स्कैम एक ही भुगतान में किया गया था या अनेक वायर ट्रांसफ़र हुए थे.

वीडियो: सरफ़राज खान पर सुनील गावस्कर के बयान ने सोचने पर मजबूर कर दिया

Advertisement